back to top

आसिम-हिमांशी का पहला गाना रिलीज, देखें वीडियो

मुंबई। नेहा कक्कड़ के नए गाने कल्ला सोहणा नई का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। इसका कारण थी बिग बॉस 13 की मशहूर जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का इसमें होना। अब ये गाना रिलीज हो गया है और आपको इसे देखकर निराशा हो सकती है। गाने में आसिम और हिमांशी को रोमांटिक स्टाइल में दिखाया गया है। ये दोनों साथ हैं लेकिन फिर भी ये रिश्ता अधूरा है।

गाने के पहले हाफ में देखेंगे कि कैसे हिमांशी, आसिम से उनकी फरमाइशें पूरी करवाना चाहती हैं, लेकिन आसिम अपने ही अंदाज में सबकुछ करते हैं। वहीं दूसरे हाफ में आसिम को एक बहुत बिजी इंसान के रूप में दिखाया गया है, जिससे हिमांशी परेशान हैं। वो काम करते आसिम को देख कुढ़ती हैं और उनका बार-बार बजता फोन उठाकर चेक करने लगती हैं।

इस वीडियो में आपको इस जोड़ी की कुछ खास केमिस्ट्री देखने को नहीं मिलेगी। एक्टिंग की बात करें तो आसिम की हंसी को देखकर साफ है कि ये उनके बस की बात नहीं है। वहीं हिमांशी का काम भी कुछ कमाल नहीं है। हालांकि नेहा कक्कड़ ने इस गाने को गाया बहुत अच्छा है। ये गाना काफी सूदिंग है, जो कि बड़ी बात है। साथ ही इनकी सिनेमेटोग्राफी काफी सुंदर है।

आसिम और हिमांशी साथ में बहुत क्यूट भी लग रहे हैं। बता दें कि आसिम रियाज ने इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज के साथ मेरे अंगने में गाने में काम किया था। इस गाने को खास पसंद नहीं किया गया।

RELATED ARTICLES

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...