back to top

‘आशीष ‘ को सरकार से मिला न्याय

लखनऊ। कोविड 19 से संक्रमित बूढ़ी मां का इलाज कराने वाले आगरा के निवासी आशीष पाठक को राज्य सरकार ने न्याय दिलाया है। मां का इलाज कराने में लाचार आशीष से निजी अस्पताल ने जबरन मनमानी वसूली की थी जिसको दे पाने में वो असमर्थ था। उसने इसकी शिकायत गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में की जिसका मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लिया ’ जिसके बाद जिलाधिकारी आगरा ने उसकी शिकायत की तसदीक करते हुए निजी अस्पताल के खिलाफ कठोर कारवाई की। शिकायतकर्ता से वसूली गई मनमानी रकम भी उसी दिन शुक्रवार को ही वापस करवाई ।

आगरा के मौरई गांव के खन्दौली थाना के आशीष पाठक ने अपनी मां श्रीमती गुड़िया देवी को यशवंत हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर न्यू आगरा में भर्ती कराया। 23 अप्रैल से 11 मई तक 17 दिनों तक चले इलाज में आशीष से इलाज के नाम पर अनावश्यक चार्ज वसूले गये। आशीष ने इसकी शिकायत राज्य सरकार से की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी मां वेंटीलेटर पर नहीं रही फिर भी 06 दिन का लेवल तीन वेंटीलेटर चार्ज 1, 50, 000 रुपये उससे वसूल किया गया। आईसीयू का चार्ज 20 हजार प्रतिदिन के हिसाब से 06 दिन का जोड़ते हुए 1 लाख 20 हजार रुपये वसूल किया। यही नहीं जनरल वार्ड का चार्ज 18 दिन के हिसाब से 90 हजार रुपये और डॉक्टर का विजटिंग चार्ज 2 हजार प्रतिदिन के हिसाब से 08 दिन का 16 हजार रुपये वसूल किया जबकि वे सिर्फ एक दिन विजिट पर आए थे।

दवाएं भी बाजार मूल्य से डैढ गुना महंगे दामों पर दी गईं जिनका बिल लगभग 1 लाख 49 हजार उससे वसूला गया। इतना ही नहीं अस्पताल में डॉक्टर का खर्चा दो हजार प्रतिदिन के हिसाब से 34 हजार और आरएमओ चार्ज 1000 प्रतिदिन के हिसाब से 17 हजार उससे वसूल किया गया। निजी अस्पताल की ओर से मनमानी और अनावश्यक रकम दे पाने में अस्मर्थ आशीष ने सीएमओ के माध्यम से राज्य सरकार से इसकी शिकायत की। जिसके बाद सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी आगरा ने पड़ताल शुरू की। पड़ताल में निजी अस्पताल को दोषी पाया गया। जिसके बाद उसपर कठोर कारवाई की गई।

आशीष को न्याय दिलाते हुए उससे की गई मनमानी वसूली की रकम को निजी अस्पताल से वापस कराया गया। आशीष को सरकार से मिले न्याय के बाद काफी राहत है। उसने सरकार की ओर की गई उसकी मदद के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। गौरतलब है कि सीएम योगी ने कोविड 19 के दौरान मनमानी वसूली करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिये थे।  जिसके बाद से अब तक कोविड 19 के इलाज के दौरान मरीजों के तीमारदारों से जबरन अनावश्यक वसूली करने वाले कई निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली में पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के कुछ...

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद, हजारों से अधिक वाहन फंसे

जम्मू । लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पहाड़ियों से पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग...

राहुल गांधी की डीयू को चेतावनी, बोले- छात्रों को धमाकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

नई दिल्ली। लोकसभा नेता राहुल गांधी ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह देने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय...

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मेट्रो...

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।कॉकरोच...