back to top

कथक के जरिए कलाकारों ने किया श्री कृष्ण के सुन्दर स्वरूप का वर्णन

बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग
लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन वाल्मीकि प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर, उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश तिवारी तथा मुख्य अतिथि आत्मप्रकाश मिश्र, कार्यक्रम प्रमुख, दूरदर्शन, उत्तर प्रदेश द्वारा दीपप्रज्जवलन से किया गया।
नृत्य प्रस्तुति मंगलाचरण का शुभारम्भ बिरजू महाराज कथक संस्थान के विद्यार्थियों ने महाराज के ही द्वारा स्वरबद्ध की गयी रचना कृष्ण वन्दना भजे बृजे कमण्डलम पर भावपूर्ण प्रस्तुति से की। वन्दना के अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण जी के सुन्दर स्वरूप का वर्णन कथक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। तत्पष्चात् शुद्ध पारम्परिक कथक नृत्य के अंतर्गत तीनताल 16 मात्रा में निबद्ध षिवपरन्, तोड़े, टुकड़े, तिहाई, भ्रमरी आदि का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसमें नृत्य निर्देषन व पढ़ंत संस्थान की कथक प्रषिक्षिका श्रीमती उपासना दीक्षित तथा तबला पर श्री आनन्द दीक्षित द्वारा संगत की गयी। विद्यार्थियों के नाम:- आकांक्षा श्रीवास्तव, मानसी गिरि, रिद्म श्रीवास्तव, स्वास्ति सांकृत, अंष पाण्डेय, वैष्णवी यादव।
कथक संध्या की द्वितीय श्रृंखला के अन्तर्गत डॉ. अभय शंकर मिश्रा, नई दिल्ली द्वारा कथक नृत्य कार्यक्रम की सौन्दर्यपूर्ण प्रस्तुति दी गयी। डॉ. अभय शंकर मिश्रा कथक नृत्य जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं आप एक कुशल कोरियोग्राफर, शिक्षक और आकर्षक कलाकार के रूप में प्रख्यात है। दूरदर्शन के कलाकार होने के साथ ही देश-विदेश के विभिन्न मंचों पर अपनी अनुपम प्रस्तुतियों द्वारा आप विभिन्न राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों द्वारा सम्मानित होते रहे हैं। आपने 2001 से 2016 तक लंदन के भारतीय विद्या भवन में कथक विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य किया। तदेपरान्त 2016 में दिल्ली लौटने पर कथक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए शंकर संगीत एवं नृत्य सोसायटी की स्थापना की।
प्रस्तुति के अगले चरण में गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामायण के उत्तरकाण्ड से लिया गया भगवान षिव की महिमा को दर्शाते हुए रूद्राष्टकम् जो कि राग भैरव चारताल में निबद्ध प्रस्तुत किया गया। इसके पष्चात् शुद्ध पारम्परिक कथक नृत्य के अन्तर्गत विलम्बित तीनताल में आमद, परन, उपज, चैपल्ली, तोड़े, टुकड़े, परमेलु, इत्यादि प्रस्तुत किये गये।
इसी श्रृंखला के अंतर्गत धमार ताल मध्य लय में धमार की प्रस्तुति दी गयी। इसी क्रम में राग भूपाली में निबद्ध सूफी संत कबीरदास जी द्वारा रचित दोहों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
अंतिम प्रस्तुति के रूप में तीनताल द्रुत लय में विभिन्न घरानों की बंदिषे, टुकड़े, परन, तिहाई, लड़ी एवं कवित्त इत्यादि प्रस्तुत किये गये। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा कलाकारों का सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

ईद की आमद के साथ लखनऊ में सज गया सेवईं का बाजार

लखनऊ। बाजारों में की विदाई और ईद का इस्तकबाल शुरू हो गया है। ईद की आमद के साथ ही सेवईं का पूरा बाजार सज...

किताबों के बीच मिला अवधी व्यंजनों का स्वाद

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : चौथा दिनदिन भर रहा विमोचन, परिचर्चा और कविताओं का दौर लखनऊ। इन दिनों रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा...

एसएनए के पुरस्कारों की घोषणा, 54 कलाकार होंगे सम्मानित

वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2024 तक के अकादमी पुरस्कारों के लिए कलाकारों के नामों की घोषणा अकादमी पुरस्कार के साथ सफदर हाशमी एवं बी.एम.शाह...

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...