back to top

बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण और कंस जैसी होगी दुर्गति : योगी


-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया
-बेटियों की सुरक्षा डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता
-बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ज्यादातर महिला शिक्षकों को करेंगे भर्ती


विशेष संवाददाता बलिया/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता है। अगर बेटियों की सुरक्षा में किसी ने सेंध लगाने की कोशिश की तो उसकी दुर्गति रावण और कंस जैसी होगी। सीएम योगी ने कहा कि बेटी के प्रति अपने जवाबदही का निर्वहन करते हुए किस रूप में सरकार कार्य कर रही है मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इसका बड़ा उदाहरण है। इस योजना के तहत अगले सत्र से हमारी सरकार 25 हजार रूपए देने जा रही है। यह पैसा छह चरणों में बेटियों के अभिभावकों को दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हमारी सरकार 51 हजार रुपए दे रही है।

सीएम योगी ने शुक्रवार को बांसडीह में विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दीपावली में गैस का एक सिलेंडर फ्री देगी। इससे प्रदेश की माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिलेगी और उनकी आंखों की रोशनी बनी रहेगी। सीएम योगी ने कहा कि 2026 में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की संख्या बढ़कर एक तिहाई हो जाएगी। इसके लिए हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। सीएम योगी ने कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमारी सरकार का लक्ष्य है।

प्रदेश के पुलिस बल में 20 फीसदी महिला कार्मिकों की भर्ती को सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। आने वाले समय में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी हम ज्यादातर महिला शिक्षकों को भर्ती करने की कार्रवाई को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आई महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा और सम्मान पर किसी भी प्रकार की आंच आए बगैर उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के लिए डबल इंजन सरकार लगातार कार्य करती रहेगी। सीएम योगी ने कहा कि आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि आज हर गरीब को आवास, शौचालय, उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन और पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि विकास में अब किसी तरह की बाधा नहीं है।

विकास की तमाम परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल मार्ग का सबसे अच्छा माध्यम उत्तर प्रदेश में बलिया जिला बनने जा रहा है क्योंकि यह से एक तरफ से गंगा और दूसरी तरफ से सरयू जी से यह जनपद घिरा हुआ है। स्वाभाविक रूप से इसका लाभ आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा। सीएम योगी ने 129 करोड़ रुपये की 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं के महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, नीरज शेखर, शकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी समेत भारी संख्या में माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...