back to top

अनुष्का-विराट, कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स, मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का लिया संकल्प

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली, कार्तिक आर्यन समेत अन्य लोगों ने जानलेवा कोरोना वायरस महामारी से लडऩे के लिए विभिन्न कोषों में दान देने का सोमवार को संकल्प जाहिर किया। अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर बताया कि दंपति महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष और प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) में दान देगा।

उन्होंने कहा, विराट और मैंने पीएम केयर्स और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में अपना योगदान देने का निर्णय किया है। कई लोगों की परेशानियों को देखकर हमें दुख होता है और हमें उम्मीद है कि हमारा योगदान किसी तरह से हमारे साथी नागरिकों की तकलीफों को कम करने में मदद करेगा।

आर्यन ने कहा कि वक्त की जरूरत है कि लोग एक राष्ट्र के तौर पर साथ आएं। उन्होंने कहा, मैं जो भी हूं और जो भी पैसा मैंने कमाया है, वह सिर्फ भारत के लोगों की वजह से कमाया है और हमारे लिए, मैं पीएम केयर्स में एक करोड़ रुपए का योगदान दे रहा हूं। मैं अपने साथी भारतीयों से अनुरोध करता हूं कि वह जितनी संभव हो उतनी मदद करें।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने पीएम केयर्स में 21 लाख रुपए देने का संकल्प लिया। इससे पहले शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स में 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।

उनके अलावा अभिनेता वरूण धवन, सोनम कपूर, राजकुमार राव, रितिक रोशन, कपिल शर्मा, फिल्म निर्माता करण जौहर, भूषण कुमार, दक्षिण के अभिनेता महेश बाबू समेत कई हस्तियां दान देने के लिए आगे आई हैं।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...