back to top

अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी, ममता जोशी बहायेंगी सुर सरिता

मैहर घराने की परंपरा से जुड़ा मैहर बैंड
लखनऊ। माघ मेले में ख्याति प्राप्त कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, शास्त्रीय गायिका ममता जोशी आदि संगम तट पर सुर सरिता बहाएंगे। वहीं, माधो बैंड, मैहर बैंड व कबीर कैफे आदि युवाओं को भी आकर्षित करेंगे।
संस्कृति विभाग की ओर से माघमेला में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत मैहर घराने की परंपरा से जुड़ा मैहर बैंड (उत्तम पांडेय), युवाओं में लोकप्रिय लोक फ्यूजन समूह कबीर कैफे की प्रस्तुति होगी। वहीं मकर संक्रांति के बाद ऋषि सिंह, मौनी अमावस्या के बाद सुरेश शुक्ला, प्रतिभा सिंह बघेल व पियूषा कैलाश, बसंत पंचमी के अवसर पर सैम वर्कशॉप, शिवम मिश्रा (अंदाज बैंड), स्वाति मिश्रा व आकांक्षा त्रिपाठी आदि की प्रस्तुतियां भी प्रस्तावित हैं।
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से मेले में शास्त्रीय संगीत (ध्रुपद, खयाल), वाद्य संगीत (सितार, सरोद, बांसुरी, पञ्चनाद, वाद्यवृंद), शास्त्रीय नृत्य और नृत्य-नाटिका (कथक, ओडिसी), लोकनृत्य, भजन, कबीर वाणी, सुंदरकांड, शंख वादन, शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय गायन, भजन व देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां कराई जाएंगी।
इसके लिए मेला क्षेत्र में विभाग का पंडाल लगाया गया है। जयवीर सिंह ने कहा कि संस्कृति निदेशालय द्वारा आयोजित ये सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हमारी शास्त्रीय और लोक परंपराओं को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए जनमानस में संस्कार, समरसता और सांस्कृतिक गौरव का भाव जागृत करेंगी।

RELATED ARTICLES

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...