back to top

मोहनलालगंज में बुखार से एक और मौत, कई पीड़ित

चौबीस घंटों में डेंगू की चपेट में आये 35 और लोग

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को यहां एक और मौत हो गयी। बीते रविवार को बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में कई लोग बुखार से ग्रसित हैं। वहीं बीते चौबीस घंटों में डेंगू की चपेट में आये 35 और लोग आ गये।

सिसेंडी गांव के 34 वर्षीय प्रमोद उर्फ कुंवर मिश्रा को बीते दस दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पास के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर खून की जांच में डेंगू एनएस वन पाजिटिव पाया गया था, निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर प्रमोद को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां पर उसे वेन्टीलेटर सपोर्ट में रखा गया था।

मंगलवार देर रात इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। जिसके बाद शव लेकर परिजन सिसेंडी चले आए। सिसेंडी में कुंवर के परिवार में अन्य नौ लोग समेत गांव में दर्जनों लोग भी बुखार से पीड़ित है, उनका इलाज निजी अस्पतालो मे भर्ती कर कराया जा रहा है। वहीं डेंगू की रफ्तार जारी है। बीते चौबीस घंटो में 35 और लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी।

इस दौरान अलीगंज, इन्दिरानगर, चिनहट और एनके रोड में 4-4, चन्दरनगर, रेडक्रास, सिल्वर जुबली, टूडियागंज और सरोजनीनगर में 3-3 , इटौंजा में 2, मलिहाबाद और मोहनलालगंज में 1-1 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1220 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर 4 लोगों को नोटिस जारी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा संतोषी माता मन्दिर गनेशगंज, ब्लाक-एफ पानी की टंकी के आगे राजाजीपुरम, कृष्ण लोक कालोनी फैजुल्लागंज, नीलकण्ठ स्वीट्स विवेकखण्ड, इन्द्र लोक कालोनी कृष्णानगर, गिरधारी लाल इण्टर कालेज, फरीदीनगर तिराहा नियर ट्रांसफार्मर, रोहतास अपार्टमेन्ट हिन्द नगर चन्दरनगर के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी गयी।

लोंगों को बताया गया कि घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुन: प्रयोग में लायेें, पूरी बांह के कपड़े पहने और घर के आसपास साफ-सफाई जरूर रखें।

RELATED ARTICLES

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...