back to top

…और अनुशासन पर्व में बदल गया जनता कर्फ्यू

लखनऊ। रविवार की शाम। घड़ी की सुई सायं पांच बजने की चुगली करती है। और फिर इसी के साथ वातावरण घंटे, घड़ियाल और थाली-ताली की ध्वनि से गुंजायमान हो उठता है। इसी के साथ पूरा देश और प्रदेश कोरोना से लड़ने वाले सेनानियों का सम्मान करता है, उनका आभार जताता है इस बात के लिए कि वे देश-प्रदेश के लोगों को नयी जिंदगी देने में पूरी तन्मयता से जुटे हैं।

इससे पूर्व रविवार की सुबह भी कुछ निरालापन लिये दिखी। सूर्य की सुनहरी किरणें एक किसलय का रूप लिये सुबह की आभा को जगमगा रही थीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था, लेकिन नजर आ रहे थे वे सफाईकर्मी, जो स्वच्छता प्रहरी के रूप में कोरोना के खिलाफ युद्ध कर रहे थे। इसके साथ ही पुलिस के जवान, अधिकारी तथा मीडियकर्मी भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पर नजर आ रहे थे। कुछ बेहद जरूरी कार्य से आने-जाने वाली गाड़ियों को छोड़ दें तो हर ओर पूरी तरह सन्नाटा पसरा था। जनता ने तो मानो ठान ही लिया था कि कोरोना को पराजित करके ही दम लेंगे। कहा जाये तो सबके इसी सहयोग और चेतना ने जनता कर्फ्यू को अनुशासन पर्व के रूप में बदल दिया था।

सारा दिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौंकन्ना रहा। आला अधिकारी चाहे वह अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी रहे हों अथाव डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, चाहे पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडे हों अथवा जिलाधिकारी अभिषेक सिंह तथा इन अफसरों के अधीनस्थ अधिकारी, सभी जगह-जगह स्वयं निरीक्षण कर रहे थे। साथ ही बढ़ा रहे थे सुरक्षा जवानों का हौंसला।

सबसे सुखद बात यह देखने को मिली कि पुलिस के जवान भी आज इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़ दें तो ‘मित्र पुलिस’ की भूमिका में नजर आये। चंद गाड़ियां तथा आने-जाने वाले दिखे तो रोककर बड़ी शालीनता से यह पूछते दिखे-‘आपको ऐसी क्या आपदा पड़ी कि घर से निकलना पड़ा। कोई सेवा हो तो बताइये।’ लोगों से संतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्हें आगे जाने का रास्ता देते दिखे।

जहां तक शहर की बात है तो रोज अति व्यस्ततम माने जाने वाले हजरतगंज में वीरानगी छायी थी, तो छह रास्तों वाला वह कैसरबाग जिसके बारे में मशहूर है कि एक मिनट में वहां से कितने वाहन गुजर जाते हैं, यह गिनना संभव नहीं है, वहां भी ऐसा सन्नाटा पसरा था मानो सचमुच का कर्फ्यू लगा हो। यह सब जनता का स्वअनुशासन ही था, तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का रंग गाढ़ा दिखाई पड़ा।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...