back to top

डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक कैप्टन शहीद, तलाश अभियान जारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को आतंकवादियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान में सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में शायद चार आतंकवादी मारे गए हैं। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हुई इस मुठभेड़ में एक नागरिक भी घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार पट्टी में छिपे आतंकवादियों की तलाश करने के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया और इस दौरान घने जंगलों वाले इलाके में उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में युवा कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से चार बैग मिले हैं जिनमें खून लगा है। इससे यह समझा जा रहा है कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। साथ ही वहां से एम-4 कार्बाइन भी बरामद की गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी अस्सार पट्टी में एक नदी के किनारे छिपे हुए हैं। सेना ने हालांकि सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि इस मुठभेड़ में एक अधिकारी घायल हुआ है।

सेना की 16वीं बटालियन के एक्स अकाउंट व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक पोस्ट में कहा, भारी गोलीबारी के बीच आतंकवादियों की तलाश जारी है। तलाश दल का नेतृत्व करते हुए एक अधिकारी घायल हो गया है। तलाश अभियान के दौरान युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ होने के बाद आतंकवादी उधमपुर जिले के पटनीटॉप के निकट जंगल से डोडा में घुस आए।

अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर में मंगलवार शाम करीब छह बजे सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला था। आधे घंटे बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने रातभर में इलाके को चारों ओर से घेर लिया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आज सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया। आज सुबह करीब 7.30 बजे पुन: आतंकवादियों और जवानों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

RELATED ARTICLES

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...