back to top

अमित शाह ने की सांसदों के वेतन में कटौती के लिए मोदी की प्रशंसा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी सांसदों के वेतन और पेंशन में 30 प्रतिशत की कटौती को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को प्रशंसा की और कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद इस चुनौतीपूर्ण समय में एकजुट है।

गृहमंत्री ने साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राज्य के राज्यपालों को भी इसके लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपने वेतन में एक वर्ष के लिए 30 प्रतिशत कटौती का स्वेच्छा से निर्णय लिया। उन्होंने ट्वीट किया, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं क्योंकि कैबिनेट ने सभी सांसदों के वेतन और पेंशन को एक साल के लिए 30 प्रतिशत तक कम करने के अध्यादेश को मंजूरी दी है।

शाह ने कहा कि मोदी कैबिनेट ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कोष (एमपीलैड) को दो वर्ष के लिए अस्थाई तौर पर निलंबित करने को भी मंजूरी दे दी है और यह राशि भारत के समेकित कोष में जाएगी। उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद इन चुनौतीपूर्ण समय में एक साथ खड़ी है। मैं सभी दलों और सांसदों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा, “मैं भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस नेक काम के लिए स्वैच्छिक योगदान देने का फैसला किया है।” केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन को एक वर्ष के लिए 30 प्रतिशत से कम करने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी और इस राशि का उपयोग कोरोना वायरस के खिलाफ मुकाबले में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपालों ने भी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में वेतन कटौती का स्वेच्छा से फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...