उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को मिला सम्मान
लखनऊ। स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पार्षद पूजा जायसवानी विशिष्ट अतिथि डॉ मालविका हरिओम , सीमा जायसवानी, अलका जायसवानी आयोजक अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह और हेमू चौरसिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संध्या का पहला आकर्षण क्रिएटिव डांस अकैडमी की निर्देशिका अर्पिता सिंह के संयोजन में प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम रहा, जिसमें कला और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अविका, आरिका, विद्यांशी, अंशिका, वरा, भूमि, नेहल, समृद्धि, और वैष्णवी की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रेयान मंच की ओर से प्रतिष्ठित रेयान अस्मिता सम्मान 2025 दिया गया। पिछले दस वर्षों से प्रति वर्ष 24 उत्कृष्ट महिलाओं को यह सम्मान दिया जाता रहा है। विशेष रूप से गृहिणियों को समर्पित गृहिणी सम्मान, जो परिवार के लिए अपने करियर व शिक्षा का त्याग करने वाली महिलाओं को सम्मानित करता है, इस वर्ष मधु गुप्ता को प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मालविका हरिओम, विशिष्ट अतिथि ऐश्वर्या सिन्हा, अति विशिष्ट अतिथि रेयान सिन्हा तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. अनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। वर्ष 2025 में सम्मानित महिलाओं में विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, मीना भारती, दीप्ति सिंह, अपर्णा तिवारी, नम्रता मिश्रा, नेहा तिवारी, प्रिया मित्तल, सरिता त्रिपाठी, शिखा श्रीवास्तव, तनूजा भट्ट, सुमन रावत, उपमा आर्य, युविका, मधु पाठक, बिंदु जैन और गृहिणी सम्मान से सम्मानित मधु गुप्ता शामिल रहीं। सभी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में अद्विका तिवारी ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। लिरिक्स एकेडमी आॅफ म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में वैष्णवी, अक्षिता और रिधिमा ने गणेश वंदना पर नृत्य किया, जबकि सिद्धि ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी भजन प्रस्तुत किया। इसके अलावा अक्षिता, रिधिमा, वैष्णवी, प्रिशा, अश्वी, निहारिका और हिमांशी का समूह नृत्य तथा अंशू की अच्युतम केशवम प्रस्तुति विशेष सराहना का केंद्र रही। सोलो कलाकार अनोखी ने नगाड़े संग ढोल बाजे पर प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम में महोत्सव समिति के मोनालिसा, रोली जयसवाल, मनोज सिंह चौहान एवं विवेक सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संध्या का संचालन प्रदीप शुक्ला ने संयमित और प्रभावशाली शैली में किया।





