back to top

रोमांचक जीत से अमर उजाला बना चैंपियन, टाइम्स ऑफ इंडिया को छह विकेट से हराया

  • इकाना  टी-20 मीडिया कप-2023 क्रिकेट प्रतियोगिता  


लखनऊ। 
मैन ऑफ द मैच राजीव आनंद (2 विकेट, नाबाद 46) के आलराउंड प्रदर्शन से अमर उजाला ने  इकाना टी-20 मीडिया कप-2023 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में टाइम्स ऑफ इंडिया को एक रोमांचक फाइनल में में छह विकेट से पराजित किया।  केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में टाइम्स ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन का स्कोर बनाया। टीम से जुहैब ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाये जबकि विवेक चौहान ने 23 रन का योगदान किया।

इन दोनों को छोड़कर अन्य बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं सके और राजीव श्रीवास्तव व अनीश ओबराय ने 12-12 रन का योगदान किया। अमर उजाला के अर्जुन साहू, राजीव आनंद और अनुराग बाजपेयी ने दो-दो विकेट चटकाये।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमर उजाला ने अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में 4 विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और अनुराग बाजपेयी सिर्फ तीन रन ही बनाकर पवैलियन लौट गए। इसके  बाद मयंक दीक्षित (29) और राजीव आनंद (नाबाद 46) रन ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन की अहम साझेदारी कर टीम को जीत की राह दिखाई।  राजीव आनंद ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 55 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 46 रन की शानदार पारी खेली।

विशेष पुरस्कारों में मैन ऑफ द टूर्नामेंट राजीव आनंद (अमर उजाला), सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जुहेब (टाइम्स ऑफ इंडिया) और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनुराग बाजपेयी (अमर उजाला) चुने गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डा. नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं  सुहास एलवाई (आईएएस अधिकारी, सचिव खेल व युवा कल्याण विभाग)  ने पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर बीबीडी यूनिवर्सिटी से डा.सुधर्मा सिंह, जीडी गोयनका स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से सीजा,  क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी,  लखनऊ पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव डा. सुधा बाजपेयी, लखनऊ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव आनंद किशोर पाण्डेय, उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के सीईओ प्रवीण गर्ग, खेल प्रमोटर आलोक तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

आज समापन समारोह के दौरान अनुभव  सांस्कृतिक दल के राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी और साथी कलाकारों ने मयूर नृत्य से वृंदावन धाम के लोकरंग पेश किए। विक्रम सिंह बिष्ट, मीतू सिंह और उनके साथी कलाकारों ने खेल मैदान में पर्वतीय लोकरंगों की शानदार झलक पेश कर खूब प्रभावित किया।

RELATED ARTICLES

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...