back to top

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि जहां वह और उनके कोच रुके हुए थे उसके पास एक धमाका हुआ। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सिंधू ने कहा कि यह स्थिति हर घंटे और डरावनी होती जा रही थी। सिंधू को तीन मार्च से शुरू होने वाली आॅल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है और वह शनिवार से अपने इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं।

सिंधू ने एक्स पर लिखा, कुछ घंटे पहले हवाई अड्डे पर जहां हम रुके हुए थे उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण और डरावना पल था। हालांकि पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पुष्टि की कि वह और उनका सहयोगी स्टाफ सुरक्षित है और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। उन्होंने कहा,हम सभी अब सुरक्षित हैं और दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और दुबई के अधिकारियों की लगातार कोशिशों की वजह से हमें अधिक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।


सिंधू ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा,दुबई में भारतीय उच्चायोग को भी उनके समर्थन और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए विशेष धन्यवाद। वर्ष 2019 की विश्व चैंपियन ने धमाके के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि वह हालात के ठीक होने का इंतजार करते हुए आराम करने की कोशिश कर रही हैं। सिंधू ने लिखा, अभी के लिए हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीजों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

सिंधू भारत की सबसे प्रतिष्ठित बैडमिंटन खिलाडÞियों में से एक हैं जिन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में रजत और तोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भी कई पदक जीते हैं। अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से 1979 से देश पर राज कर रहे इस्लामिक नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की अपील की।


सैन्य हमलों की वजह से खाड़ी क्षेत्र में वायु क्षेत्र बंद हो गया है और एमिरेट्स तथा एयर इंडिया सहित कई उड़ानों में रुकावट आई है। एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं विशेषकर अबु धाबी, दम्मम, दोहा, दुबई,जेद्दा, मस्कट, रियाद और तेल अवीव से जुड़ी। अमेरिका, इजराइल और ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद वायु क्षेत्र बंद होने की वजह से दुबई हवाई अड्डे ने सभी तरह का संचालन अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है।

RELATED ARTICLES

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...

हरिद्वार तक 10,761 करोड़ से विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2 दिन पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुँच गए सवाल 

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है। जिसके बाद एमपीएससी ने मार्च में हुई स्क्रीनिंग...

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...

हरिद्वार तक 10,761 करोड़ से विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2 दिन पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुँच गए सवाल 

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है। जिसके बाद एमपीएससी ने मार्च में हुई स्क्रीनिंग...

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...