back to top

अतिक्रमण का दुष्परिणाम भुगत रहे हैं तमाम वेटलैंड, गोंडा में बोले सीएम योगी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक वेटलैंड (आर्द्रभूमि) को पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए रविवार को कहा कि तमाम वेटलैंड अतिक्रमण में होने के दुष्परिणाम भुगत रहे हैं। आदित्यनाथ ने दावा किया कि आजादी के 65 वर्षों बाद तक सिर्फ 23 आर्द्रभूमि को ही रामसर स्थलों के रूप में चिह्नित किया गया था, लेकिन पिछले 10 वर्षों में देश में 63 नये स्थलों को रामसर स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर गोण्डा में आर्द्रभूमि का भविष्य, हमारा भविष्य विषयक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, प्राकृतिक वेटलैंड हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। वे भूजल संरक्षण के लिए, सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता, बाढ़ और सूखे पर नियंत्रण, कार्बन भंडारण और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र पर निर्भर वनस्पतियों, वन्य प्राणियों और प्रवासी तथा स्थानीय पक्षियों के संरक्षण के साथ-साथ उनके भोजन औषधि और आजीविका के संसाधन उपलब्ध करवाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, अक्सर वेटलैंड को अतिक्रमण की चपेट में ले लिया जाता है। उन पर बेतरतीब निर्माण कार्य होने लगते हैं। इससे वहां का पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होता है। आज इसका दुष्परिणाम तमाम वेटलैंड भुगत रहे हैं। बहुत से जीवों और जंतुओं की प्रजातियां इसके कारण नष्ट होती हैं। आदित्यनाथ ने कहा, इसी को ध्यान में रखकर वर्ष 1971 में शुरू हुए रामसर अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड कन्वेंशन में तय हुआ था कि अगर दुनिया को बचाना है तो हमें इस (वेटलैंड के संरक्षण) पर ध्यान देना होगा। रामसर ईरान में एक स्थल है जहां पर एक इंटरनेशनल कन्वेंशन के माध्यम से 1971 से लगातार कार्यक्रम आयोजित होते हैं और दुनिया का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है।

उन्होंने कहा, हमें बताते हुए प्रसन्नता है कि देश की आजादी के बाद 65 वर्षों में मात्र 23 रामसर स्थल ही चिह्नित किये गये थे, मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पिछले 10 वर्षों में देश में 63 नए स्थलों को रामसर स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, वेटलैंड प्रकृति के मूल स्वरूप की ओर ध्यान आकर्षित करने का माध्यम भी बनते हैं। इस मूल स्वरूप के बारे में ही अथर्ववेद में कहा गया है कि माता भूमि पुत्रोहं पृथिव्या। इसका मतलब है कि धरती हमारी माता है क्योंकि हमें जीने के लिए उस प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने में मदद करती है। हम सब इसके पुत्र हैं। एक पुत्र के रूप में हमारा दायित्व है कि हम इस प्रकृति मां का संरक्षण करें।

उन्होंने वर्ष 2070 तक नेटजीरो उत्सर्जन के भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाने को कहा है। कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम करना है। यह तब होगा जब हम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले कारकों पर रोक लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने गोंडा में स्थित अरगा और पार्वती आर्द्रभूमि का जिक्र करते हुए कहा, यहां अरगा और पार्वती नाम की दो प्राकृतिक आर्द्रभूमि हैं। यह वास्तव में प्रकृति के मूल स्वरूप की ओर हम सब का ध्यान आकर्षित करती हैं।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...