back to top

उत्तर प्रदेश के सभी जिले 27 मार्च तक रहेगा लॉकडाउन : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सभी 75 जिले बुधवार से तीन दिन के लिए लॉकडाउन रहेंगे। योगी ने अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। उन्होंने कहा, “पूरा राज्य बुधवार से 27 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में संबंधित जिला प्रशासन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के साथ मिलकर तय करेंगे कि कर्फ्यू कहां लगाना है। योगी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में आवश्यक प्रतिबंध कड़ाई से लागू किए जाएंगे।

बंद की वजह से बुरी तरह प्रभावित दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए योगी ने कहा कि उन्हें भले ही इस अवधि में कार्य नहीं मिल रहा है तो भी उनका तयशुदा भत्ता उन्हें मिलना चाहिए और ये सुनिश्चित करने के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से मास्क का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे लोगों में अफरा-तफरी फैलती है। मास्क की आवश्यकता सभी को नहीं है और इनका इस्तेमाल उन्हीं को करना चाहिए जिन्हें इनकी आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रेता किसी सामान का अधिक दाम न वसूलें या किसी सामान की जमाखोरी ना होने पाए, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी को ऐसा करते पाया गया तो स्थानीय प्रशासन को मामला दर्ज करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की और कहा कि वे बाहर ना निकलें क्योंकि उन्हें परिवहन का कोई साधन नहीं मिलेगा।

योगी ने कहा कि राज्य की सीमाएं सील कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं जिनमें से फिलहाल 17 को लॉकडाउन किया गया था। इनमें राजधानी लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, गोरखपुर, पीलीभीत और जौनपुर हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...