back to top

विधान परिषद के लिए सभी 12 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा का नामांकन खारिज होने के बाद सभी 12 प्रत्याशियों (10 भाजपा और दो सपा के) का निर्विरोध चुना जाना तय है।

निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा ने नामांकन किया था लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इस तरह अब बारह उम्मीदवार मैदान में है और इतनी ही सीटों पर चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि शर्मा का नामांकन इसलिए रद्द हो गया क्योंकि उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं थे और न ही उन्होंने शुल्क भुगतान की रसीद जमा की थी।

दुबे ने बताया कि विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस बारे में घोषणा गुरुवार दोपहर बाद की जाएंगी। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य शामिल हैं।

इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। सपा के अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी शुक्रवार को ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधान सभा में मौजूदा समय में 402 सदस्य हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 310, समाजवादी पार्टी के 49, बहुजन समाज पार्टी के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, निर्दलीय तीन, राष्ट्रीय लोकदल के एक, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद) के एक सदस्य हैं। भाजपा के साथ अपना दल (सोनेलाल) का गठबंधन है।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...