back to top

प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म की शूटिंग करेंगे अक्षय कुमार

मुंबई। फिल्मकार प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि वह अगले साल अक्षय कुमार अभिनीत अपनी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता और फिल्मकार की जोड़ी ने 2000 के दशक में ब्लॉकबस्टर फिल्म हेरा फेरी श्रृंखला, गरम मसाला से लेकर भूल भुलैया तक कई कॉमेडी फिल्मों पर काम किया है। प्रियदर्शन ने कहा कि वह इसी साल कुमार के साथ फिल्म शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह परियोजना आगे बढ़ गई। निर्देशक ने कहा कि हमें इस साल इसकी शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। यह पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म है और अब हम इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू करने की सोच रहे हैं। फिल्मकार ने शनिवार को अभिनेता की नवीनतम फिल्म रक्षा बंधन के सेट से कुमार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। 64 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि वह कुमार से उनकी आगामी परियोजना पर चर्चा करने के लिए मिले।
प्रियदर्शन फिलहाल अपनी अगली फिल्म हंगामा 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म निर्देशक की 2003 की इसी नाम की हिट कॉमेडी फिल्म की अगली कड़ी है। यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। इसमें अभिनेता परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अभिनय किया है।

 

 

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

देहरादून। सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

देहरादून। सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...

कमिंस की वापसी के बाद भी किशन ही करें सनराइजर्स की कप्तानी: बांगड़

हैदराबाद । पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा कि पैट कमिंस की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद भी ईशान किशन को...

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना- प्रदर्शन से दूर रहिए

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के रुख में...

मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर सपा कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन, नेमप्लेट पर पोती कालिख और नेमप्लेट पर चप्पल मारकर व्यक्त किया आक्रोश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ निवासी सपा...

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने किया विधानसभा का घेराव

अभ्यर्थियों का दावा है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए हैं।...

लखनऊ में भीषण ट्रैफिक जाम से हाहाकार, अटल चौक से बापू भवन तक लगा लंबा जाम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। शहर के वीवीआईपी इलाके में बुधवार सुबह हालात इतने बिगड़ गए कि...