back to top

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने किया विधानसभा का घेराव

अभ्यर्थियों का दावा है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 69000 सहायक शिक्षक भर्ती का विवाद एक बार फिर गहरा गया है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में झाड़ू और मटका लेकर पहुंचे, जो उनके भविष्य के प्रति अनिश्चितता और निराशा का प्रतीक थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि सरकार ने उन्हें उनका हक नहीं दिया, तो वे सड़कों पर झाड़ू लगाने और मटका लेकर घूमने को मजबूर हो जाएंगे। विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया।

प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों का मुख्य आरोप है कि इस पूरी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है। उनके अनुसार, ओबीसी वर्ग को निर्धारित 27 प्रतिशत के स्थान पर मात्र 3.86 प्रतिशत और अनुसूचित जाति (एससी) को 21 प्रतिशत की जगह केवल 16.2 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। अभ्यर्थियों का दावा है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए हैं। उनका कहना है कि बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 और आरक्षण नियमावली 1994 का उल्लंघन कर चयन सूची तैयार की गई है, जो सीधे तौर पर उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

मामला वर्तमान में कानूनी दांव-पेंच में भी फंसा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 18 महीनों से सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की प्रभावी पैरवी नहीं की जा रही है, जिसके कारण न्याय मिलने में लगातार देरी हो रही है। गौरतलब है कि 13 अगस्त 2024 को लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने पुरानी चयन सूची को रद्द करते हुए तीन महीने के भीतर नई सूची जारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि वर्ष 2020 से लंबित मामलों में याची लाभ देते हुए भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी नहीं की गई, तो उनका आंदोलन और अधिक उग्र होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...