back to top

अखिलेश यादव मजदूर विरोधी, प्रवासी आयोग बनाने से बौखला गए : डा. निर्मल

लखनऊ। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डा लालजी प्रसाद निर्मल ने बुधवार को कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रवासी मजदूरों के साथ हैं। उन्होंने श्रमिकों के लिए प्रवासी आयोग बनाने का निर्देश देकर वंचितों के लिए बड़ा काम किया है।

डॉ निर्मल ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार में श्रम विभाग को कमजोर कर दिया गया था। इसकी वजह से उनकी सरकार में मजदूरों के लिए कोई योजना नहीं आ पाई। मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए अखिलेश यादव सरकार में कोई काम नहीं किया गया। उन्हें योगी आदित्यनाथ के प्रवासी आयोग का स्वागत करना चाहिए।

आयोग के अध्यक्ष ने सपा अध्यक्ष को कमजोर नेता बताया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव कोई बयान जनता के हित में नहीं देते हैं। वह केवल सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए राजनीति करते हैं। आज जब कोरोना को लेकर पूरा देश एकजुट है, तब अखिलेश केवल सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल कर रहे हैं। उनके पास न तो कोरोना को लेकर कोई सुझाव है और न ही मजदूरों के जीवन को बचाने के लिए कोई उपाय। योगी सरकार के काम-काज को लेकर वह परेशान हो गए हैं। सपा मुखिया अपने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी कोरोना के दौरान कभी नहीं देखे गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वंचित वर्गों की ओर से धन्यवाद देते हुए निर्मल ने कहा है कि 70 फीसदी मजदूर दलित वर्ग से हैं। जो दो जून की रोटी की व्यवस्था करने के लिए दूसरे राज्यों में चले जाते हैं। योगी आदित्यनाथ को मजदूरों का दर्द पता है। यही वजह है कि उन्होंने प्रवासी आयोग बनाकर हमेशा के लिए मजदूरों की समस्याओं को खत्म करने की तैयारी की है। सपा को यह आयोग बनाया जाना अच्छा नहीं लग रहा है, जबकि प्रवासी आयोग से पूरे प्रदेश के मजदूरों का डाटा सरकार के पास होगा और सरकार को उनके रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में आसानी होगी।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...