back to top

अखिलेश यादव ने बॉर्डर को भेजी 50 हजार की सहायता

बहराइच (उप्र)। भारत नेपाल सीमा के नोमैन्स लैंड पर जन्मे बच्चे ‘बार्डर’ को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव ने सोमवार को बताया कि बहराइच की मोतीपुर तहसील अंतर्गत झालाकलां ग्राम पंचायत के पृथ्वीपुरवा का निवासी लालाराम और उसकी पत्नी जान्तारा नेपाल के नवलपरासी जिले के एक ईंट भट्ठे पर मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि दम्पति के तीन बच्चे हैं, पिछले दिनों भट्ठे पर मजदूरी नहीं मिलने पर भुखमरी की स्थिति से बचने को लालाराम अपनी गर्भवती पत्नी और बच्चों के साथ भारत-नेपाल सीमावर्ती सोनौली बार्डर की नोमैन्स लैंड पर भारत आने वालों की लाइन में खड़ा था तभी उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने चादर का पर्दा लगाकर वहीं पर जान्तारा का प्रसव कराया। पुत्र के पैदा होने पर उसके माता पिता ने उसका नाम ‘बार्डर’ रख दिया।

पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मां-बेटे को तत्काल भारतीय सीमा में लेकर भारतीय क्षेत्र में स्थित पास के नौतनवा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जच्चा-बच्चा स्वस्थ होकर रविवार को बहराइच जिले में अपने गांव पहुंच चुके हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने लालाराम और जान्तारा को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

अखिलेश ने रविवार को नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते दिनों लिखी चिट्ठी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था ‘आग्रह है कि नेपाल भारत सीमा के बीच जन्मे बार्डर और मुंबई से उत्तर प्रदेश आ रहे ट्रेन में जन्मे लाकडाउन और अंकेश के भविष्य के बारे में भी कोई एक सच्ची चिट्ठी लिखे। बीते छ: वर्षों में देश की बदहाली पर भाजपा सरकार चिट्ठी नहीं, श्वेत पत्र जारी करे।’ गौरतलब है कि मोदी ने दो दिन पूर्व जनता के नाम चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में उन्होंने अपनी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई थीं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...