back to top

अखिलेश यादव कहा कि सपा-बसपा महापरिवर्तन का गठबंधन

बांदा/कौशाम्बी (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन महापरिवर्तन का गठबंधन है। अखिलेश ने अर्ता कस्बे की एक चुनावी जनसभा में अखिलेश ने कहा, सपा-बसपा का गठबंधन महापरिवर्तन और विचारों का गठबंधन है।

केन्द्र की सत्ता में आने पर यह गठबंधन

केन्द्र की सत्ता में आने पर यह गठबंधन गरीबों को न्याय दिलाने का काम करेगा। अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेताओं द्वारा सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन को बार-बार महामिलावटी कहे जाने पर उक्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में बुंदेलखंड़ का विकास हुआ है लेकिन भाजपा सरकार ने तो विधवाओं और वृद्धाओं की पेंशन तक छीन ली है। अखिलेश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने छात्रों को लैपटॉप दिए ताकि वे आधुनिक पढ़ाई कर सकें लेकिन वर्तमान सरकार के मुखिया इसलिए लैपटॉप नहीं दे रहे क्योंकि उन्हें खुद लैपटॉप चलाना नहीं आता है। उन्होंने कहा कि यहां का नौजवान रोजगार के अभाव में पलायन कर रहा है। जब हम सरकार में थे, तब शिक्षामित्र, आंगनबाडी कार्यकर्ता, अनुदेशक और आशा बहू समेत तमाम रोजगार सृजित किए थे।

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौजवानों को पकौड़ा बनाने की सलाह देते हैं ताकि विदेश से आने वाले तेल की खपत हो और उनके अपने लोगों को फायदा हो। उन्होंने कहा कि पांच साल केन्द्र के और दो साल प्रदेश सरकार के पूरे होने के बाद भी काबिल सरकारों ने बुंदेलखंड़ के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उपलब्धि के तौर देखा जाए तो बांदा का मेडिकल कॉलेज बसपा सरकार में बनना शुरू हुआ था और सपा सरकार में पूरा हुआ है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं के भाषण शौचालय से शुरू होते हैं और शौचालय पर ही खत्म हो जाते हैं। इनके बनवाए शौचालयों में पानी तक का इंतजाम नहीं है।

कौशाम्बी की जनसभा में अखिलेश ने कहा

कौशाम्बी की जनसभा में अखिलेश ने कहा, झूठे लोगों को हराना है और गठबंधन की सरकार बनाना है। भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को छला है । भाजपा ने किसान मजदूर को चौकीदार बना दिया है। उन्होंने कहा कि पांच साल का हिसाब भाजपा के लोगों को देना होगा। यदि योगी सरकार के दो साल भी जुड़ जाएं तो सात साल का हिसाब इनको देना होगा। भाजपा के लोग नफरत की राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि देश में भाजपा के कार्यकाल में हर चीज मंहगी हो गई है। सफाई के नाम पर भाजपा ने पैसा ले लिया है। मोदी चायवाला बन कर पिछले चुनाव में आए थे और इस चुनाव में चौकीदार बन कर आए हैं। हम चौकीदार की चौकी छीन लेंगे।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

उत्तर प्रदेश सरकार का परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 ARTO का तबादला

लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर देहात समेत कुल 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को...

राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया से 91 प्राध्यापकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

शिक्षकों के हितों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश...

GT तीसरी बार फाइनल में, रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगी खिताबी भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली मुल्लांपुर। शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान...