back to top

अखिलेश झूठों के बड़े सरदार : सुरेश खन्ना

  • सपा शासनकाल था अराजकता का दूसरा नाम
  • योगी सरकार में नौकरी के लिए बस ‘मेरिट’ ही मानक

विशेष संवाददाता
लखनऊ। वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल को कानून-व्यवस्था के लिहाज से सबसे अराजक समय बताया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा आये दिन राज्य सरकार पर आरोप लगाये जाने पर खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश को ‘झूठों का बड़ा सरदार’ की संज्ञा देते हुए उनकी निंदा की है। खन्ना ने कहा कि झूठ बोलने में अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं। तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने में तो उन्हें महारत हासिल है। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो युवाओं के आदर्श हैं। युवाओं ने ही उनको युवा हृदय सम्राट से नवाजा है। वह युवाओं की अभिव्यक्ति के घोर पक्षधर हैं। जब भी मौका मिलता है, वह युवाओं से संवाद भी करते हैं।

मंत्री ने कहा कि योगी का विरोध उनके प्रति है जो युवाओं को बेवजह उकसा रहे हैं। उनसे सरकार पर दबाव के लिए चंदा वसूल कर प्रयोजित धरना-प्रदर्शन के लिए उकसा रहे हैं। ऐसे लोगों को इस तरह के कामों के लिए खाद-पानी सपा की सरकार की ही सरपरस्ती में मिली है, क्योंकि तब सरकारी नौकरियां मेरिट पर नहीं, क्षेत्र, जाति और मजहब के आधार पर मिलती थीं। इसके लिए भी आपके लोग झोला लेकर चलते थे। सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी के कार्यकाल में जिन साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरियां मिलीं हैं, उनका एक मात्र आधार मेरिट रहा है। ऐसे में अखिलेश को तकलीफ होना स्वाभविक है। रही बात कानून-व्यवस्था की, तो सपा के पूरे कार्यकाल को अराजकता के लिए ही जाना जाता था। थाने से लेकर जिले तक बिकते थे। इस बारे में बोलने का अखिलेश को कोई हक नहीं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...