back to top

अखिलेश ने नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को किया सम्मानित

सपा प्रमुख ने बसपा और सुभासपा से आये नेताओं को सदस्यता करायी ग्रहण, किया पुस्तक विमोचन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज घोसी उपचुनाव में पार्टी की जीत में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं तथा पदाधिकारियों का सार्वजनिक अभिनंदन कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह नवनिर्वाचित विधायक, रंजना अहिरवार जिला पंचायत सदस्य, दूधनाथ यादव जिलाध्यक्ष, आशा यादव, सुमित्रा यादव, अनीता यादव, मीरा यादव गुलाबी गैंग, कालिंदी राजभर, अमरेन्द्र बहादुर यादव नवरत्न, बबिता चौहान, सितारा यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, लालचंद्र विधानसभा अध्यक्ष तथा महातम यादव किसान को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने बसपा छोड़कर आये शिवचंद राम तथा सुभासपा छोड़कर आई सीमा राजभर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनके आने से सपा को मजबूती मिलेगी।

अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद पूर्वमंत्री एवं मनोज पासवान द्वारा सम्पादित सामाजिक न्याय संवाद पुस्तक का विमोचन किया। इसका प्रकाशन वीरांगना ऊदा देवी पासी गौरव मंच द्वारा किया गया है। इस अवसर पर विधायक पूजा सरोज, पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर, डॉ. इमरान इदरीश राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा, रविदत्त रावत, धर्मवीर पासवान, राजकुमार पासी, भोला लोधी, आनंद पासवान, फूलचंद रावत, राहुल यादव, ओमकार लोधी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...