back to top

अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा ने पूजन कर मनाया शौर्य दिवस

प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजन किया गया
लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने आज संगठन मुख्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर शौर्य दिवस मनाया। मालूम हो कि संगठन द्वारा आयोजित आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में देहरी पूजन के साथ शौर्य दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को पुलिस प्रशासन ने नजरबंद कर जाने से रोक दिया। जिसके उपरांत तत्काल निर्णय लेते हुए संगठन मुख्यालय में ही भगवान श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप के रूप में उनकी प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर देहरी पूजन के लिए निकले। जिसमें संजय श्रीवास्तव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, बाबा महादेव राष्ट्रीय प्रवक्ता, अनीता तिवारी महिला मंडल अध्यक्ष लखनऊ सुनील कुमार शुक्ला कार्यालय मंत्री, सुनील कुमार सिंह प्रचार मंत्री, राम तिवारी, प्रकाश श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य राम जी अवस्थी प्रदेश प्रवक्ता कानपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, शिवम वर्मा, बाराबंकी जिला अध्यक्ष, घनश्याम रस्तोगी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष, आचार्य राम जी अवस्थी, सुनील सिंह, चंद्र मौली शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। इससे पहले श्री त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम जन्मभूमि की तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर भी जल्द ही आततायियों की निशानियों से मुक्त होगी, और इसके लिए संगठन निरन्तर काशी और मथुरा के लिए अन्तिम लड़ाई तक सड़कों पर उतरती रहेगी।
इसके अलावा इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान के साथ संगठन के मूल उद्देश्यों — वैदिक संस्कृति, धर्म जागरण और राष्ट्रीय गौरव के प्रसार हेतु सभी ने एकजुट होकर सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...