back to top

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का मुम्बई में निधन

मुम्बई मशहूर ऐक्शन निर्देशक एवं अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार सुबह मुम्बई में निधन हो गया। उनकी उम्र 77 वर्ष थी। निधन का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

https://twitter.com/ANI/status/1132936815374086144

उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले वेस्ट के शवदाह गृह में शाम छह बजे किया जाएगा। फिल्म रोटी कपड़ा और मकान और मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्मों में ऐक्शन दृश्यों का निर्देशन करने के लिए मशहूर वीरू देवगन अमृतसर के रहने वाले थे। वह फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए घर से भाग गए थे।

शुरुआत में वह अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन तकदीर ने उन्हें स्टंटमैन बना दिया, जिसके बाद वह ऐक्शन कोरियोग्राफर बने। बाद में उन्होंने मशहूर ऐक्शन निर्देशक के तौर पर ख्याति हासिल की।

अपने बेटे अजय देवगन को अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में पेश कर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। अजय देवगन आज बॉलीवुड के सर्वाधिक सफल और उत्कृष्ट अभिनेताओं में से एक हैं।

वीरू ने 80 से अधिक फिल्मों में काम किया। साथ ही दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना और जीतेंद्र जैसे अभिनेताओं के लिए स्टंट किया। अजय देवगन की बतौर अभिनेता पहली फिल्म 1991 में फूल और कांटे आई थी। इस फिल्म में उनका दो बाइकों पर खड़े होकर किया गया स्टंट वीरू के सबसे लोकप्रिय ऐक्शन दृश्यों में से एक है।

RELATED ARTICLES

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...