back to top

तमिल फिल्म कैथी में दिखेंगे अजय देवगन

मुंबई। अजय देवगन एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। ‘तान्हाजी’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अजय देवगन 2021 की शुरूआत में भी तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, एक्टर साल 2021 में तमिल फिल्म कैथी की रीमेक में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्मी तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर ने भी बॉक्स आॅफिस पर खूब धमाल मचाया है।

एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि हां, मैं तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक कर रहा हूं। यह फिल्म 12 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अजय देवगन मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

यह फिल्म अजय देवगन की कंपनी एडीएफ और रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ ने 270 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे।

‘तान्हाजी’ के बाद अब अजय देवगन ‘मैदान’ में भी लीड रोल अदा करते नजर आएंगे। कुछ ही दिन पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें वह हाथ में बॉल पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्टर जल्द ही मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और अगस्त में आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे. . . से गूंजा नटुकुर मैदान

उमड़ा 15 हजार से अधिक राम भक्तों का जनसैलाब, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...