back to top

कृषि कानून : न्यायालय नियुक्त समिति के सदस्यों ने रिपोर्ट को शत प्रतिशत किसानों के पक्ष में बताया

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर लंबे वक्त से जारी किसान प्रदर्शनों के जल्द समाधान की उम्मीद जताते हुए,विवादास्पद कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय नियुक्त द्वारा समिति के एक सदस्य ने बुधवार को कहा कि समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट शत प्रतिशत किसानों के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत को मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई करनी चाहिए। समिति के सदस्य ने माना कि सरकार और उच्चतम न्यायालय को रिपोर्ट जारी होने के साथ पैदा होने वाली कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर विचार करना होगा जिसके लिए उन्हें समय लेने की आवश्यकता है, लेकिन वे इसे दरकिनार नहीं कर सकते हैं और उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समिति के सदस्य, शेटकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल जे घनवत ने एक सितंबर को प्रधान न्यायाधीश को पद लिखकर उनसे रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का आग्रह किया था। उन्होंने यह भी कहा कि समिति तीनों कानूनों को निरस्त किए जाने का समर्थन नहीं करती है जैसा कि प्रदर्शनकारी किसान मांग उठा रहे हैं लेकिन वह और उनका संगठन निश्चित तौर पर मानता है कि कानूनों में कई खामियां हैं जिनका समाधान करने की जरूरत है।

घनवत ने कहा कि इसलिए बहुत आवश्यक है कि शीर्ष अदालत किसानों के सभी संदेह दूर करने के लिए रिपोर्ट को जल्द सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा, रिपोर्ट को शीघ्र सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अगर वे कल ऐसा करते हैं, तो अच्छा रहेगा….लोगों को जब रिपोर्ट की सामग्री का पता चलेगा तो वे निर्णय कर पाएंगे कि नये कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं या नहीं। घनवत ने कहा कि अदालत में रिपोर्ट जमा किए हुए पांच महीने से अधिक वक्त हो गया है और यह समझ से परे है कि अदालत ने रिपोर्ट पर संज्ञान क्यों नहीं लिया है। उन्होंने अदालत से यथाशीघ्र रिपोर्ट जारी करने का आग्रह किया। सीजेआई को लिखे अपने पत्र में घनवत ने कहा था, रिपोर्ट में किसानों के सभी संदेहों को दूर किया गया है। समिति को विश्वास है कि अनुशंसाएं जारी किसान आंदोलन को सुलझाने का रास्ता निकालेंगी। तीन कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाते हुए, उच्चतम न्यायालय ने 12 जनवरी 2021 को एक समिति का गठन किया था, जिसमें घनवत को कृषक समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए सदस्य के रूप में नामित किया गया था।

RELATED ARTICLES

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...