back to top

चीन-अमेरिका के बीच कृषि व्यापार बढ़ाने पर सहमति, 17 अरब डॉलर की वार्षिक खरीद का लक्ष्य

वॉशिंगटन। चीन ने अमेरिका के कृषि उत्पादों का व्यापार बढ़ाने पर सहमति जताई है। चीन 2026 के लिए वार्षिक आधार पर 17 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर खरीद करेगा और 2027 एवं 2028 में भी इसी स्तर को बनाए रखेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन यात्रा से लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास व्हाइट हाउस ने रविवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के अनुसार चीन, अमेरिकी गोमांस के लिए बाजार पहुंच बहाल करेगा और उन अमेरिकी राज्यों से पशु उत्पादों (पोल्ट्री) से जुड़ा आयात फिर से शुरू करेगा जिन्हें अमेरिकी कृषि विभाग ने बर्ड फ्लू से मुक्त घोषित किया है। ये समझौते पिछले वर्ष चीन द्वारा सोयाबीन खरीद प्रतिबद्धताओं के अतिरिक्त हैं। इन समझौतों से उन अमेरिकी किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है जिन्हें व्यापार युद्ध के कारण सोयाबीन और अन्य उत्पादों के प्रमुख निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा। चीन की ओर से हालांकि इनकी तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि दोनों पक्ष कृषि वस्तुओं से जुड़े कुछ गैर-शुल्क बाधाओं और बाजार पहुंच के मुद्दों को सुलझाने या उनके समाधान की दिशा में ठोस प्रगति करेंगे।

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका, चीन के दुग्ध उत्पादों, समुद्री खाद्य, बोन्साई पौधों के निर्यात और शानदोंग प्रांत को बर्ड फ्लू मुक्त क्षेत्र के रूप में मान्यता देने से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेगा। साथ ही चीन भी गोमांस प्रसंस्करण इकाइयों के पंजीकरण और कुछ राज्यों से मवेशी पालन निर्यात को लेकर अमेरिकी चिंताओं को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेगा। दोनों पक्षों ने कुछ विशेष उत्पादों पर जवाबी शुल्क कटौती जैसे उपायों के जरिये कृषि उत्पादों सहित व्यापार बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

हालांकि किन उत्पादों पर यह लागू होगा, इसका विवरण नहीं दिया गया। चीन, खाद्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच संबंध को ध्यान में रखते हुए, सोयाबीन, गोमांस और अन्य कृषि उत्पादों के आयात स्रोतों में विविधता ला रहा है। इसके लिए वह अमेरिका के बजाय ब्राजील, अर्जेंटीना और अन्य देशों की ओर अधिक रुख कर रहा है। अमेरिकी कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चीन द्वारा अमेरिकी कृषि उत्पादों का आयात 2022 में 38 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ सर्वाधिक था, लेकिन 2025 में घटकर आठ अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। इन आंकड़ों में 2022 में लगभग 18 अरब अमेरिकी डॉलर और 2025 में तीन अरब अमेरिकी डॉलर की सोयाबीन खरीद शामिल है।

RELATED ARTICLES

यूपी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: जानें किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

आगरा मेट्रो को जमीन, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता 3 गुना, मिर्जापुर में नई यूनिवर्सिटी को हरी झंडी दी गई लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की...

मेक्सिको में नरसंहार: प्यूब्ला में बंदूकधारियों का हमला, 10 लोगों की गोली मारकर हत्या

मेक्सिको सिटी/प्यूब्ला। मेक्सिको से इस समय एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्ज़िंगो कस्बे में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला...

लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-टाटा मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

लखीमपुर। पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार सुबह सिसैया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी...

लखनऊ में दिनदहाड़े ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार, तीन संदिग्ध हिरासत में

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक ढाबा संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल...

2400 मेगावाट की नई तापीय परियोजना को मिली मंजूरी, प्रदेश को मिलेगी सस्ती और पर्याप्त बिजली

प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश एनटीपीसी के साथ संयुक्त उपक्रम में बनेगी ₹38,358 करोड़ की...

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव की तारीखें घोषित, 18 जून को मतदान, 22 जून को मतगणना

मुंबई। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के लिए 16 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से लंबे समय से लंबित...