back to top

इटली, ईरान, चीन के पर्यटकों के लिए आगरा स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

लखनऊ। आगरा के सभी होटलों और पर्यटन स्थलों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने आगाह किया है कि इटली, ईरान और चीन से आने वाले पर्यटकों के बारे में तुरंत सूचित करें ताकि उनका कोरोना वायरस का परीक्षण किया जा सकें।

आगरा के मुख्य चिकित्साधिकारी डा मुकेश वत्स ने मंगलवार को बताया कि हमने शहर के सभी होटलों को निर्देश जारी किए हैं कि अगर कोई पर्यटक या अन्य व्यक्ति इटली, ईरान या चीन से आए तो वह उसकी सूचना हमारे कार्यालय को दें। जैसे ही होटल से ऐसी कोई सूचना आएगी, स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों की एक टीम तुरंत जाएगी और उस व्यक्ति में करोना वायरस का परीक्षण करेगी।

इसी तरह अगर किसी पर्यटन स्थल पर इस तरह का कोई व्यक्ति करोना वायरस की चपेट में आए देश से वहां आता है तो उसके बारे में भी सूचना देने के निर्देश जारी किए गए है। उनसे जब पूछा गया कि क्या किसी कोरोना वायरस के लक्षण वाला पर्यटक आगरा में पाया गया है इस पर डॉ. वत्स ने बताया कि जयपुर से 19 पर्यटकों का एक दल रविवार को यहां दोपहर दो बजे आया था और क्रिस्टल सरोवर होटल में रूका था। सोमवार को सुबह आठ बजे वह दल यहां से दिल्ली रवाना हो गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 1819 पर्यटकों का एक दल और आया था तथा ताज कन्वेंशन होटल में रूका था। इन सभी पर्यटकों का कल सोमवार को परीक्षण किया गया और इन सभी में कोई भी लक्षण नहीं पाया गया है। सभी पूरी तरह से सामान्य है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 जनवरी को अपने सरकारी आवास पर कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक की थी।

उन्होंने प्रत्एक जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में दस बिस्तरों का अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने भारत- नेपाल सीमा तथा हवाई अड्डों पर विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि स्वास्थ्य विभाग, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समन्वय कर इस सम्बन्ध में आवश्यक कदम उठाए।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...