back to top

अब सीने के एक्स-रे से भी जान सकेंगे उम्र, एआई-मॉडल देगा सटीक जानकारी

नयी दिल्ली. हाल में विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का मॉडल किसी के भी सीने के एक्स-रे से उसकी उम्र का आकलन कर सकता है। द लांसेट हेल्दी लॉन्गेविटी पत्रिका में प्रकाशित नए अनुसंधान से यह जानकारी सामने आई है।

जापान के ओसाका मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय के अनुसंधान से पता चलता है कि एआई का यह मॉडल अनुमानित और सटीक उम्र के बीच के अंतर से उच्च रक्तचाप और असाध्य श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों के बारे में संकेत दे सकता है अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा कि इस निष्कर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी मदद मिलेगी और इससे बीमारी का पहले ही पता लगाने और उसे रोकने की दिशा में काम करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

जैसे जैसे वैश्विक आबादी की उम्र बढ़ रही है, उम्र से संबंधित और लंबी उम्र के विषय में अनुसंधान का महत्व बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि बुढ़ापा एक जटिल बदलाव है जिसके साथ कई बीमारियां आती हैं और यह अलग अलग लोगों पर अलग अलग असर डालता है।

अनुसंधान का नेतृत्व करने वाले याशुहितो मित्सुयामा ने कहा, दवा के क्षेत्र में सटीक उम्र महत्वपूर्ण कारकों में से एक होती है। हमारे नतीजे बताते हैं कि सीने की रेडियोग्राफी-आधारित स्पष्ट उम्र, कालानुक्रमिक उम्र से परे स्वास्थ्य स्थितियों को सटीक रूप से दर्शा सकती है।

उम्र के आकलन के लिए एआई मॉडल को 2008 और 2021 के बीच स्वास्थ्य जांच के लिए आए 36,051 स्वस्थ व्यक्तियों से संकलित उनके सीने के करीब 67,000 रेडियोग्राफ का इस्तेमाल कर प्रशिक्षित किया गया है अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि मॉडल एआई अनुमानित उम्र और व्यक्ति की सटीक उम्र के बीच मजबूत संबंध दिखाती है।

यह खबर भी पढ़े— पूर्व मंत्री की पत्नी से चाकू के बल पर लूटे जेवरात, बदमाश फरार

 

RELATED ARTICLES

सर्दियों में एड़ियों की दरारें भरें, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की...

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है गंधक, जानिए सेवन की विधि

नई दिल्ली। कुछ खनिज या रासायनिक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खेतों से लेकर पटाखों तक में किया जाता है, लेकिन वही रसायन...

गर्मियों में घर में हो रही गर्मी तो इस तरह पाएं ठंडा, करना होगा ये काम

मेलबर्न। हमारे घर के पिछले हिस्से में मौजूद छोटे से बागीचे को साल के बारहों महीने एक सुरक्षित और आरामदायक जगह होना चाहिए ताकि...

सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: PM मोदी

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार न केवल अपनी एक्ट ईस्ट नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि पूर्वोत्तर के...

दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे ₹6,350 करोड़ की सौगात

बुधवार को मोदी हरदोई जाएंगे, जहां वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से बिश्केक में मुलाकात की

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन के अपने समकक्ष डोंग जून से बिश्केक में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर बातचीत...

मिशन 2027: यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान, सीएम योगी ने बांटे 936 नियुक्ति पत्र

न कोई सिफारिश, न कोई पैसा", केवल योग्यता और आरक्षण के नियमों के आधार पर ही चयन सुनिश्चित किया गया है : सीएम योगी...

मैदान में उतरे मोदी… गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, किक मारने का वीडियो हुआ वायरल

सिक्किम को दी ₹4,000 करोड़ की सौगात सिक्किम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंगटोक यात्रा ने न केवल विकास की नई इबारत लिखी, बल्कि उनके एक...

जीएमआर स्पोर्ट्स और रग्बी इंडिया ने एचएसबीसी रग्बी प्रीमियर लीग के सीजन 2 में महिला फ्रेंचाइज़ियों की घोषणा की

नई दिल्ली। जीएमआर स्पोर्ट्स ने रग्बी इंडिया के साथ साझेदारी में आज एचएसबीसी रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) के विकास में एक अहम कदम की...