back to top

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगी हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पर्गवाल इलाके में कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर एक उड़ने वाली वस्तु देखी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि समझा जाता है कि उड़ने वाली यह वस्तु ड्रोन थी।

अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम को चमकती वस्तु देखे जाने के बाद पर्गवाल इलाके के कई गांवों में पुलिस ने तलाश अभियान चलाया। देर रात को तलाश अभियान रोक दिया गया और सुबह करीब पांच बजे दोबारा शुरू किया गया। हालांकि तलाश अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। इस बीच, बृहस्पतिवार को सांबा जिले के बारी-ब्राह्मणा, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में तीन संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए।

 

अधिकारियों के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक ड्रोन पर पाकिस्तान की ओर लौटने से पहले चिलाद्या में दो गोलियां भी चलाई। उन्होंने बताया कि बारी-ब्राह्मणा और जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर गगवाल में संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों के ऊपर चक्कर लगाने के बाद अन्य दो ड्रोन नदारद हो गए। करीब एक सप्ताह पहले सीमाई इलाके में कनाचक के पास पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था जो पांच किग्रा विस्फोटक ले कर जा रहा था। गौरतलब है कि 27 जून को जम्मू में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के अड्डे पर ड्रोन के जरिए विस्फोट किया गया था, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही विशेष रूप से ड्रोन संबंधी गतिविधियों में तेजी आई है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...