back to top

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को भी दी सख्त चेतावनी,बोला- मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को नहीं बख्शूंगा

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और इजराइल पहले से कहीं अधिक मजबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के नव निर्वाचित सर्वाेच्च नेता मोजतबा खामेनेई को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस सवाल के जवाब में कि क्या इजराइल खामेनेई और हिजबुल्ला नेता नईम कासिम को निशाना बनाएगा, इस पर नेतन्याहू ने कहा, मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को नहीं बख्शूंगा। मोजतबा के पिता ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में मारे गए थे।

इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ रोरिंग लायन नामक अपना अभियान शुरू किया जिसमें अमेरिका भी शामिल हो गया और उसने इसे एपिक फ्यूरी नाम दिया। ऐसा दावा किया गया कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को विफल करना, उसके मिसाइल कार्यक्रम को नष्ट करना और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों को करारा झटका देना है। ईरान में सत्ता को उखाड़ फेंकने के विषय पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ईरान के लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जिससे कि वे अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंक सकें।

उन्होंने कहा, हम सड़कों और चौकियों दोनों जगहों पर रिवोल्यूशनरी गार्ड एवं बासिज पर करारा प्रहार कर रहे हैं और हम अब भी सक्रिय हैं। ईरानी जनता को संबोधित करते हुए इजराइली नेता ने कहा, वह क्षण निकट आ रहा है जब आप (ईरान के लोग) स्वतंत्रता के एक नए मार्ग पर चल सकते हैं। हम आपके साथ हैं, हम आपकी सहायता कर रहे हैं। लेकिन आखिर में यह आप पर निर्भर करता हैउ यह आपके हाथों में है। जब पत्रकारों ने नेतन्याहू से दोबारा पूछा कि क्या इजराइल सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव डालेगा तो नेतन्याहू ने कहा, आप किसी को पानी तक ले जा सकते हैं, लेकिन आप उसे पानी पीने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी सूरत में यह पहले जैसा ईरान नहीं रहेगा, पहले जैसा पश्चिम एशिया नहीं रहेगा और पहले जैसा इजराइल नहीं रहेगा। नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों की भी सराहना की।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...