back to top

बजट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, वाहन-उपभोग शेयरों में उछाल

मुंबई। आम चुनाव से पहले सरकार के अंतिम लोक-लुभावन बजट के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। हालांकि कुछ निवेशक किसानों को दी गई राहत तथा करों में छूट से राजकोषीय स्थिति बिगडऩे को लेकर आशंकित भी रहे। मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान 500 अंक से अधिक उछलकर एक समय 36,778.14 अंक पर पहुंच गया था।

बाजार का यह जोश कायम नहीं रह सका

लेकिन बाजार का यह जोश कायम नहीं रह सका और यह एक समय गिरकर 36,221.32 अंक तक आ गया। कारोबार के समाप्त होने पर यह अंतत: 212.74 अंक यानी 0.59 प्रतिशत मजबूत रहकर 36,469.43 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.70 अंक यानी 0.58 प्रतिशत उछलकर 10,893.65 अंक पर रहा। कारोबारियों ने कहा कि बजट में कृषि तथा मध्यम वर्ग पर ध्यान दिए जाने से निवेशकों में उत्साह रहा और वाहन तथा उपभोग आधारित शेयर तेजी में रहे। सरकार ने पांच लाख रुपए तक की आय पर कर में पूरी छूट देने, छोटे किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपए देने और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को तीन हजार रुपए का मासिक पेंशन देने की बजट में घोषणा की।

आम चुनाव से पहले लोक-लुभावन कदमों के कारण चालू

आम चुनाव से पहले लोक-लुभावन कदमों के कारण चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.3 तक सीमित रखने के लक्ष्य में चूक के बाद भी बाजार की धारणा सकारात्मक बनी रही। गोयल ने बजटीय भाषण में कहा कि चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 3.30 प्रतिशत के लक्ष्य से कुछ ऊपर 3.40 प्रतिशत रहने की आशंका है। एपिक रिसर्च के सीईओ मुस्तफा नदीम ने कहा, ए सभी ऐसी घोषणाएं हैं जो निवेश के संदर्भ में बाजार में काफी तरलता लाएंगी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में मुनाफावसूली तथा एकीकरण की आशंकाएं हैं लेकिन हमें धारणा के मजबूत बने रहने का अनुमान है। कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि एनडीए सरकार ने लोकलुभावन कदमों से सत्ता बरकरार रखने की उम्मीदें मजबूत कर ली है।

इससे राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित होगी

इससे राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित होगी जो बाजार के लिए सकारात्मक है। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 443.89 अंक यानी 1.23 प्रतिशत और निफ्टी 113.10 अंक यानी 1.04 प्रतिशत मजबूत हुआ। बंबई शेयर बाजार में वाहन, टिकाउ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी और रीयल्टी शेयर 2.62 प्रतिशत तक चढ़ गए। सेंसेक्स की कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर 7.48 प्रतिशत तक की तेजी में रहे। वेदांता के शेयर सर्वाधिक 17.82 प्रतिशत के नुकसान में रहे।

4.68 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे

एस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक समेत अन्य बैंकों के शेयर 4.68 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 3,006.41 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्घ लिवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,634.32 करोड़ रुपए के शुद्घ बिकवाल रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.07 प्रतिशत की बढ़त में रहे। हांग कांग का हैंग सेंग 0.04 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.06 प्रतिशत की गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार को कारोबार के दौरान जर्मनी का फ्रैंकफर्ट डीएएक्स 0.20 प्रतिशत, फ्रांस का पेरिस सीएसी40 0.19 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.37 प्रतिशत की तेजी में चल रहा था।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

उत्तर प्रदेश सरकार का परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 ARTO का तबादला

लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर देहात समेत कुल 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को...

राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया से 91 प्राध्यापकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

शिक्षकों के हितों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश...

GT तीसरी बार फाइनल में, रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगी खिताबी भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली मुल्लांपुर। शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान...