back to top

यूपी विधानसभा में बजट के बाद अब एजेंडा और सवाल-जवाब भी होंगे पेपरलेस

लखनऊ। पहली बार कागज रहित बजट की प्रस्तुति की गवाह बनने जा रही उत्तर प्रदेश विधानसभा में जल्द ही एजेंडा, सवाल-जवाब और अन्य दस्तावेज भी पेपरलेस होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी । उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को बताया ‘देश की सभी विधानसभाओं मे ई-विधान लागू करने की योजना है। इसे उत्तर प्रदेश में भी क्रियान्वित किया जाएगा। इस पर जो भी खर्च आएगा वह हम वहन करेंगे। इस परियोजना के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय को नोडल संस्था बनाया गया है।’

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ने इस सिलसिले में केंद्र के साथ समझौता करने की तैयारी कर ली है और जरूरी उपकरण भी लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार का पेपरलेस बजट ई-विधान योजना का हिस्सा है और इस बार केवल बजट ही पेपरलेस होगा। उन्होंने बताया कि एक बार ई-विधान लागू हो गया तो सदन की कार्यवाही का एजेंडा, विधायकों की प्रति तथा प्रश्नोत्तर भी पेपरलेस हो जाएंगे और ई-विधान लागू हो जाने से सदन के एजेंडा समेत सभी चीजें सार्वजनिक हो जाएंगी।

दीक्षित ने बताया कि इस बार प्रदेश के वित्त मंत्री टेबलेट पर बजट भाषण पढ़ेंगे और विधायक भी अपने-अपने स्थान पर रखे टेबलेट में बजट भाषण को पढ़ सकेंगे। ई-विधान डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत 44 मिशन मोड परियोजनाओं में से एक योजना है। इसका मकसद भारत को डिजिटल लिहाज से सशक्त समाज में तब्दील करना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पेपरलेस बजट के लिए पहले ही तैयारी कर ली थी और दोनों सदनों के सदस्यों के लिए पर्याप्त संख्या में टेबलेट खरीदे जा चुके हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस साल एक फरवरी को लोकसभा में आम बजट का भाषण टेबलेट के माध्यम से ही किया था।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...