back to top

अधिकारियों से लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसानों का धरना समाप्त

नोएडा। डीएनडी फ्लाई-वे पर पिछली रात से चल रहा किसानों का धरना शनिवार को अधिकारियों से मिले इस लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया कि उनके मुद्दों को राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। किसान, उत्तर प्रदेश में 2013 से पहले जिन जमीनों का अधिग्रहण किया गया था, उनका बढ़ा हुआ मुआवजा मांग रहे हैं। किसान नेता मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में किसान उदय अभियान संगठन के किसानों ने दिल्ली से नोएडा को जोडऩे वाले डीएनडी फ्लाईवे पर कल प्रदर्शन किया था।

500 किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं

इस वजह से शुक्रवार को डीएनडी मार्ग को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा और यातायात अवरुद्ध हो गया। गौतमबुद्घ नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मेरठ के करीब 500 किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई जिसके बाद उन्होंने डीएनडी पर ही डेरा डाल दिया और शनिवार दोपहर बाद ही वहां से लौटे। प्रदर्शन में गांवों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। वे अपना सिर ढके हुए थीं। वे खुद को असहाय दिखाते हुए प्रतीक रूप में कपड़े से हाथ बांधे हुई थीं। एक किसान ने कहा, हमने अपने हाथ बांध लिए हैं। अगर पुलिस या प्रशासन कोई कार्वाई करना चाहता है तो वे कर सकते हैं, हम कोई जवाब नहीं देंगे। जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण समेत गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ अधिकारी शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।

किसान नेता मनवीर तेवतिया ने बताया

किसान नेता मनवीर तेवतिया ने बताया कि जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने उन्हें लिखित आश्वासन दिया है कि वह एक सप्ताह के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों की मुलाकात करवाएंगे। जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ तीन दिन के अंदर बैठक करके किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। तेवतिया ने बताया कि जिलाधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद किसान नेता डीएनडी पर चल रहे धरने को समाप्त करके वापस लौट गए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

हमने किसानों को आश्वासन दिया है

जिलाधिकारी ने कहा, हमने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी चिंताओं को अधिकारियों और राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। वे आश्वासन से संतुष्ट हैं और मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाया जाएगा। हालांकि तेवतिया ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी तो वे किसानों के साथ दिल्ली लौटेंगे। उन्होंने कहा, अगर स्थानीय स्तर पर बातचीत की प्रक्रिया सोमवार को शुरू नहीं होती और आश्वासन के मुताबिक उचित माध्यम से इस मुद्दे को सरकार तक नहीं पहुंचाया जाता तो हम एक सप्ताह बाद दिल्ली लौटेंगे। एसएसपी कृष्णा ने कहा कि डीएनडी पर स्थिति सामान्य हो गई है और दोपहर के बाद से यातायात में कोई अवरोध पैदा नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...