back to top

दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायलों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर/पटना। दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर आयी है। मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक मरीज घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना ब्रह्मपुरा इलाके स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की है, जहां सुबह करीब 3 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में आग भड़क उठी। आग लगते ही पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि आईसीयू समेत कई वार्ड धुएं से भर गए और मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड टीम ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर आईसीयू और अन्य वार्डों में फंसे मरीजों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

अग्निशमन पदाधिकारी आर.एन. पांडेय ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो स्थिति बेहद गंभीर थी। पूरा आईसीयू घने काले धुएं से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि 20 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के दौरान अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया और मरीजों को तड़पता हुआ छोड़ दिया गया। कुछ परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें मृतकों के शव तक समय पर नहीं दिए गए।

जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने तीन मौतों की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...