back to top

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि बदलेंगे अपनी चाल

2026 में इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन
लखनऊ। न्यायाधीश शनि को सबसे ज्यादा शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं। बता दें कि 28 नवंबर को शनि मार्गी अवस्था में गोचर कर चुके हैं। इसके साथ ही वह सामान्य स्थिति से हर राशि के जातकों को फल देना शुरू कर दिया है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल रहा है। लेकिन आने वाली 5 तारीख को शनि एक बार अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। दरअसल शनि के मार्गी होने से जातकों को साढ़े साती, ढैया से लेकर महादशा और अंतर्दशा का सामना करना पड़ रहा है। शनि एक राशि में लगभग ढाई वर्ष रहते हैं। ऐसे में शनि कठोर से कठोर कष्ट देते हैं। लेकिन आने वाली 5 दिसंबर को शनि अगले 76 दिनों के लिए बड़ी राहत दे सकते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

मीन राशि
इस राशि की कुंडली में शनि लग्न भाव विराजमान है। इस राशि में शनि 11वें और 12वें भाव के स्वामी है। इसके साथ ही इस राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होते ही उन्हें चेष्टा बल की प्राप्ति हुई थी। लग्न भाव में रहकर शनि की तीसरी दृष्टि तीसरे भाव पर, सातवीं दृष्टि सातवें भाव पर और दसवीं दृष्टि दसवें भाव पर पड़ती है। शनि का दूसरा चरण सामान्यत: अधिक कष्टकारी माना जाता है। लेकिन शनि का अंश बल कम होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके कार्यों में तेजी से वृद्धि हो सकती है। बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। शनि के द्वारा दिए जा रहे कष्टों से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रॉपर्टी या फिर मुकदमों को लेकर आपको राहत मिल सकती है। विवाह के इच्छुक जातकों को अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और एक नए रिश्ते की शुरूआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। खुद के व्यापार या फिर पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में अच्छा खासा सुधार हो सकता है। आपको काफी मुनाफा मिल सकता है।

तुला राशि
इस राशि की गोचर कुंडली में शनि चौथे और पंचम भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि की उच्च राशि होने के कारण ये प्रबल योगकारक है। छठा भाव नौकरी, पंचम भाव शिक्षा का माना जाता है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी को विशेष लाभ मिल सकता है। परीक्षा में अच्छा परिणाम आने के साथ-साथ इंटरव्यू कॉल आ सकती है। जिन लोगों का इंटरव्यू हो चुका है, तो उन्हें नियुक्ति पत्र मिल सकता है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती है। शनि की दृष्टि 12वें भाव पर पड़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब धीरे-धीरे सही हो सकती है। विदेश से संबंधित कार्यो में भी लाभ मिल सकता है।
शनि के कारण आपको नौकरी में जो तनाव, नकारात्मक वातावरण, मेहनत का फल न मिलना आदि समस्याएं चल रही थी, तो इससे धीरे-धीरे छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आपको आपकी मेहनत का उचित फल से लेकर प्रमोशन, वेतन वृद्धि के साथ नई नौकरी मिल सकती है। आप कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। शनि की दशम दृष्टि धन भाव पर है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। शनि के छठे भाव में होने से गुप्त शत्रु और विरोधियों से निजात मिल सकती है। शनि की तीसरी दृष्टि आठवें भाव पर, सातवीं दृष्टि 12वें भाव पर और दसवीं दृष्टि धन भाव पर पड़ती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। वाहन, प्रॉपर्टी के खरीदने या फिर बेचने में सफल हो सकते हैं।

कुंभ राशि
इस राशि के दूसरे भाव में शनि विराजमान है। इस भाव को धन, परिवार, वाणी और पैतृक संपत्ति का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि के अंश बल कम होने से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है और स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। पैसों की तंगी से भी निजात मिल सकती है। परिवार के साथ चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है और सुख-समृद्धि, सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। आपकी वाणी काफी प्रभावशाली होंगी, जिससे आप अपनी बात कह पाने में सफल होंगे और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शनि की दृष्टि चौथे, आठवें और 11वें भाव पर पड़ेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। भौतिक सुखों में तेजी से वृद्धि हो सकती है। राजनीति में जुड़े जातकों को जनता का पूरा साथ मिल सकता है। मान-प्रतिष्ठा में तेजी से वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। शनि की दशम दृष्टि 11वें भाव पर पड़ने से आय के स्रोत बढ़ेंगे। रुका हुआ धन मिलने के साथ भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...