back to top

जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी था शेर की खाल में भेड़िया : उपराज्यपाल के सलाहकार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू के सलाहकार फारूक खान ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को शेर की खाल में भेड़िया करार दिया। उन्होंने कहा कि सिंह की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का श्रेय पुलिस को जाता है जिसका आतंकवाद के खिलाफ हजारों बलिदान का इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान केंद्रशासित प्रदेश से इस समस्या का सफाया होने तक जारी रहेगा। पुलिस ने सिंह को हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी नवीद बाबा और अलताफ के साथ गिरफ्तार किया गया था। आतंकी संगठन के लिए काम करने वाले एक अज्ञत वकील को भी पकड़ा गया। यहां एक कार्यक्रम के इतर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि किसी भी संगठन में नाम खराब करने वाले लोग होते हैं। उसकी पहचान करने और साजिश को उजागर करने का श्रेय पुलिस को जाता है।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी खान ने नब्बे के दशक में आतंकवाद के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने मामले में चल रही जांच का ब्यौरा देने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में छानबीन जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी पर राजनीतिक प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने कहा, मैं उन पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा लेकिन सी घटनाएं जिसका सीधा असर सुरक्षा पर पड़ता है, इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

सिंह की गिरफ्तारी से पुलिस बल की छवि पर पड़ने वाले असर के बारे में पूछे गए सवाल पर खान ने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें गिरफ्तार किया वो भी पुलिसकर्मी ही थे। उन्होंने कहा कि सिंह की गिरफ्तारी से पुलिस की छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस बल में कई लोगों ने शहादत दी है। हजारों लोगों ने प्राण न्यौछावर की है, इसलिए भेड़ की खाल में भेडय़िा या एक गंदी मछली से पुलिस बल की छवि खराब नहीं हो जाती।

RELATED ARTICLES

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...