back to top

आदित्य-एल। मिशन : उपग्रह एकदम ठीक—सामान्य ढंग से काम कर रहा है, इसरो ने दी जानकारी 

बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल।  की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित पहली प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।

इसरो के मुताबिक, इस प्रक्रिया को यहां स्थित इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से अंजाम दिया गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी कहा कि आदित्य एल। उपग्रह एकदम ठीक है और यह समान्य ढंग से काम कर रहा है।

इसरो ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर जारी एक पोस्ट में बताया कि कक्षा संबंधी अगली प्रक्रिया पांच सितंबर, 2023 को भारतीय समयानुसार देर रात लगभग तीन बजे के लिए निर्धारित है।

इसने कहा, आदित्य-एल। मिशन : उपग्रह एकदम ठीक है और सामान्य ढंग से काम कर रहा है। पृथ्वी की कक्षा से संबंधित पहली प्रक्रिया (ईबीएनइ1) आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित की गई। प्राप्त की गई नयी कक्षा 245 किलोमीटर र 22,459 किलोमीटर है।

आदित्य एल।  को शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था। मिशन का लक्ष्य सूर्य-पृथ्वी  एल।  बिंदु पर भारत की पहली सौर वेधशाला स्थापित कर सूरज के बाहरी वातावरण का अध्ययन करना है।

एल। का मतलब  लैग्रेंज प्वाइंट।  है, जहां अंतरिक्ष यान को स्थापित किया जाएगा। सौर पैनल के सक्रिय होने के बाद उपग्रह ने विद्युत ईंधन पैदा करना शुरू कर दिया। इसरो के अनुसार, आदित्य-एल। पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर रहकर सूर्य का अध्ययन करेगा। यह दूरी पृथ्वी और सूर्य की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है। अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यान न तो सूर्य पर उतरेगा और न ही सूर्य के और करीब जाएगा।

यह भी पढ़े— कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

RELATED ARTICLES

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...