back to top

नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अनाथालय में करता था गन्दा काम 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के एक अनाथालय में आठ साल की अनाथ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने अनाथालय के प्रधान को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरेली शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अनाथालय के स्टाफ ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि 31 जुलाई को मध्यावकाश के वक्त अनाथालय के प्रधान ने एक अनाथ बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की थीं, जिसकी शिकायत खुद छात्रा ने वार्डन से बातचीत के दौरान की थी।

पत्र के मुताबिक, पीड़िता ने मामले की जानकारी अनाथालय में रहने वाली अपनी बड़ी बहन को भी दी थी। एसएचओ के अनुसार, आरोपी प्रधान ओमकार आर्य (39) बरेली कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आर्य के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ के मुताबिक, अनाथालय कमेटी को प्रधान की हरकत की शिकायत उसी दिन दे दी गई थी, बावजूद इसके वह मामले में क्यों खामोश रही और पुलिस को सूचित नहीं किया, यह भी जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, शिकायतकर्ता का कहना है कि वह खुद कोतवाली पुलिस के पास शिकायत लेकर गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई  नहीं की। उसने बताया कि इसके बाद वह वार्डन के साथ एसएसपी बरेली के पास पहुंची, जिनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार रात दस बजे प्राथमिकी दर्ज की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह खबर पढ़े- MP Election : कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, 69 निवर्तमान विधायकों को भी मिला टिकट 

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...