back to top

केरल: 2017 में अभिनेत्री के उत्पीड़न मामले में आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया

कोच्चि । केरल में वर्ष 2017 में अभिनेत्री के उत्पीड़न के मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी मणिकंदन को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया और शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पलारीवट्टम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद उसने अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।अधिकारी ने बताया कि यह घटना पलारीवट्टम थाने के पास ही हुई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग व पुलिस अधिकारी मणिकंदन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए और उसकी जान बच गई।अधिकारी ने बताया, आत्महत्या के प्रयास का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने बताया कि मणिकंदन को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसके परिवार के सदस्यों के साथ भेज दिया गया।

केरल की एक अदालत ने मंगलवार को कहा था कि 2017 में अभिनेत्री के उत्पीड़न मामले में वह आठ दिसंबर को फैसला सुनाएगी, जिसमें अभिनेता दिलीप 10 आरोपियों में से एक हैं।तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री का 17 फरवरी, 2017 की रात कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और जबरदस्ती अभिनेत्री की कार में घुस कर दो घंटे तक उनसे कथित तौर पर छेड़छाड़ की तथा बाद में एक व्यस्त इलाके में भाग निकले।

उन लोगों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। इस मामले में अभिनेता दिलीप समेत 10 आरोपी हैं और मुख्य आरोपी सुनील एन एस उर्फ ‘पल्सर सुनी’ समेत सभी जमानत पर रिहा हैं।सभी 10 आरोपियों को आठ दिसंबर को अधीनस्थ न्यायालय में पेश होना है, जहां फैसला सुनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...