back to top

अभिजीत बनर्जी ने कांग्रेस के रचनात्मक सुझावों पर लगाई मुहर

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राहुल गांधी और जानेमाने अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के बीच संवाद के बाद मंगलवार को कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता बनर्जी ने उसके और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार को दिए गए सुझावों के रचनात्मक एवं सटीक होने पर अपनी मुहर लगाई है।

राहुल गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद के दौरान बनर्जी ने कोरोना संकट की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़े प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि देश की आबादी के एक बड़े हिस्से के हाथों में पैसे भी पहुंचाने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंदों के लिए तीन महीने तक अस्थाई राशन कार्ड मुहैया कराने, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की मदद करने और प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाने की जरूरत है।

राहुल गांधी और बनर्जी के बीच संवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता सुष्मिता देव ने संवाददाताओं से कहा, अभिजीत बनर्जी ने उन सारी बातों पर मुहर लगाई है जो कांग्रेस, सोनिया जी और राहुल जी लगातार कहते आ रहे हैं। प्रवासी मजदूरों की मदद, बिना राशन कार्ड वालों को भी राशन देना और न्याय योजना की तर्ज पर लोगों के खाते में पैसे भेजने के सुझाव हम देते आ रहे हैं।

सुष्मिता ने कहा कि न्याय योजना लागू करने की बात का भी बनर्जी ने पूरा समर्थन किया है। उनके मुताबिक नोबेल विजेता अर्थशास्त्री ने कांग्रेस की इस राय पर भी सहमति जताई है कि संकट से निपटने के संदर्भ में राज्यों को पूरा अधिकार मिलना चाहिए। एक तरह से उन्होंने विकेंद्रीकरण की पैरोकारी की।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रवासी मजदूरों, बिना राशन कार्ड वालों की मदद, राज्यों को वित्तीय पैकेज, एमएसएमई क्षेत्र की मदद और लोगों के खातों में 7500 में रुपये डालने का सुझाव कई बार सरकार को दे चुके हैं। सुष्मिता ने कहा, अभिजीत बनर्जी ने स्पष्ट किया कि किसी मजबूत नेता अथवा वन मैन शो के जरिए कोरोना संकट से निपट पाना मुमकिन नहीं है। यह मोदी जी के लिए यह संदेश है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को बनर्जी और अन्य अर्थशास्त्रियों की राय सुननी चाहिए। दरअसल, बनर्जी ने कोरोना संकट में मजबूत नेतृत्व की भूमिका से जुड़े सवाल पर कहा, यह (मजबूत नेतृत्व की धारणा) विनाशकारी है। अमेरिका और ब्राजील दो ऐसे देश हैं, जहां स्थिति बुरी तरह गड़बड़ हो रही है। ये दो तथाकथित मजबूत नेता हैं, जो सब कुछ जानने का दिखावा करते हैं, लेकिन वे जो भी कहते हैं, वो हास्यास्पद होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मजबूत व्यक्ति के सिद्घांत पर विश्वास करता है तो यह समय अपने आप को इस गलतफहमी से बचाने का है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...