back to top

आमिर संग काम करेंगे विजय सेतुपति, एक्टर ने की पुष्टि

मेलबर्न: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान दक्षिण के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ काम करने वाले हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के 10वें संस्करण से इतर पीटीआई से बातचीत में सेतुपति ने इस खबर की पुष्टि की। सेतुपति ने पीटीआई को बताया, हम लोगों की बातचीत चल रही है और जल्द इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। दोनों अभिनेताओं के साथ में फिल्म करने की खबरें पिछले महीने उस समय से शुरू हुईं जब तमिल फिल्म सांगा तमिझन के सेट पर सेतुपति और दंगल के अभिनेता की मुलाकात हुई थी।

 

41 वर्षीय अभिनेता ने यह भी बताया कि वह शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी खुशकिस्मती रही कि आईएफएफएम में मुख्य अतिथि रहे शाहरुख से मेरी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं और मैंने पिंक समेत उनकी कई फिल्में देखी हैं। आईएफएफएम में सेतुपति ने अपनी तमिल फिल्म सुपर डीलक्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...