back to top

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ED ने छापे के 10 घंटे के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली की लिकर पॉलिसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल एजेंसी की तरफ से कोई बयान जारी नही किया गया है।

लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने संतोषजनक उत्तर ना मिल पाने पर संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है की सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता, अगला नंबर केजरीवाल का है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। कार्यकर्ता एजेंसियों और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। संजय सिंह के खिलाफ इस कार्रवाई पर विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, लगभग पिछले पंद्रह महीनों से भाजपा हम (आप कार्यकर्ताओं) पर शराब घोटाले का आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में उसने ईडी और सीबीआई से 1,000 स्थानों पर छापे मारे हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद, 1000 जगहों पर जांच और छापेमारी, किसी भी एजेंसी को एक भी पैसा नहीं मिला। यह हताश बीजेपी है जो आगामी चुनाव हारने वाली है इसलिए वे डर के मारे ऐसा कर रहे हैं। जिसके कारण आज हमारी पार्टी के सदस्य संजय सिंह के घर पर छापा मारा गया है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा, ईडी को एक भी पैसा नहीं मिला। उन्हें कोई सबूत नहीं मिला क्योंकि जब कोई घोटाला नहीं हुआ तो क्या मिलेगा?

संजय सिंह के पिता बोले- विभाग अपना काम कर रहा, हम सहयोग करेंगे आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर उनके पिता का कहना है, विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उनको क्लियरेंस मिल जाएगी।

सांसद संजय राउत बोले- यह तानाशाही की हद है शिवसेना  सांसद संजय राउत ने कहा, संजय सिंह सांसद हैं और निर्भय पत्रकार रहे हैं। उनके घर में छापेमारी हो रही है। हमारे ऊपर छापेमारी होती है, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड में होती है लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और अन्य जहां उनकी (भाजपा) सरकार है उधर छापेमारी क्यों नहीं होती?

इसी साल जनवरी में ईडी ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था। दरअसल मई में संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है। जिस पर ईडी ने जवाब दिया कि, हमारी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है। इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...