back to top

युवक को पेड़ से बांध कर जिन्दा जलाया, दो गिरफ्तार

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांध कर जिन्दा जला दिया गया। इस वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर उसके दो वाहनों में आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि एक और दो जून की दरम्यानी रात को फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव में अंबिका प्रसाद पटेल (22) को उसी के गांव के रहने वाले हरिशंकर, शुभम, राम मिलन तथा कुछ अन्य लोगों ने पेड़ से बांध कर जला दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची तो आक्रोशित मृतक के परिजन तथा अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और उनकी दो गाड़ियों में आग लगा दी। अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण किया। साथ ही बताया कि स्थिति अब सामान्य है। पुलिस ने हरिशंकर पटेल, शुभम और राम मिलन के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कर हरिशंकर और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी हरिशंकर पटेल ने बेटी के साथ छेड़छाड़ और उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में अंबिका प्रसाद के विरुद्ध पिछली एक मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी जेल भी गया था। वह गत एक अप्रैल को जमानत पर रिहा होकर आया था। माना जा रहा है कि अंबिका की हत्या इसी वजह से की गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...