back to top

रूस में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

मॉस्को। रूस की धरती भूकंप के तेज झटके से थर्रा उठी है। यह भूकंप रूस के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में आया। एक नहीं, बल्कि दो- दो बार आए इस भूकंप से लोग दहशत में आ गये हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।

इस भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने रूस के कामचाटका प्रायद्वीप के लिए चेतावनी जारी की है। बता दें कि रविवार को समुद्र में दो बार भूकंप आया। इनमें से बड़ा भूकंप 7.4 तीव्रता का था। यह बड़ा भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई पर आया और यह पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। इस शहर की जनसंख्या लगभग 1.8 लाख है। इससे कुछ मिनट पहले उसी क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

रूस का कीव पर भीषण मिसाइल हमला, 12 की मौत और 33 घायल

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोनों से बड़े पैमाने पर हमला कर...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बिहार में भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...