back to top

यूपी में सामने आये रिकॉर्ड 2308 नये मामले, 24 लोगों की गयी जान

  • बिजनौर में 133 व कानपुर नगर में 132 मरीज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का विकराल रूप जारी है। लखनऊ में बुधवार को एक बार फिर 310 नये मामले मिले हैं। नये मरीजों में सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर सहित 13 कर्मचारी शामिल हैं। यह संख्या प्रदेश के अन्य जिलों में मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा बुधवार को संक्रमण से लखनऊ में 5 और लोगों की मौत भी हो गयी है।

बुधवार को मरने वालों का आंकड़ा महामारी से अब तक राजधानी में कुल 62 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण अब हर दिन नये रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों में एक बार फिर रिकॉर्ड 2308 नये मामले मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या भी 55920 हो गयी है। सक्रमण से प्रदेश में 34 और लोगों की मौत हो गयी है।

प्रदेश में अब तक कुल 1263 लोगों की मौत

लखनऊ को छोड़ कर कानपुर नगर में 4, गोरखपुर में 3, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सुल्तानपुर, झांसी, मिजार्पुर में 2-2, आगरा, जौनपुर, बस्ती, बाराबंकी, अलीगढ, बरेली, पीलीभीत, बलिया, बदायूं और कासगंज के 1-1 मरीज शामिल हैं। महामारी से प्रदेश में अब तक कुल 1263 लोगों की मौत हो चुकी हैं। राजधानी लखनऊ के बाद बुधवार को सबसे ज्यादा 133 नये केस जौनपुर में सामने आये हैं।

वहां के अलावा कानपुर नगर में 132, झांसी में 113, गौतम बुद्ध नगर में 107, बलिया में 86, गाजियाबाद में 80, बरेली, वाराणसी में 69-69, रामपुर में 61, पीलीभीत में 54, प्रयागराज में 53, हरदोई में 51, गोरखपुर में 48, बिजनौर में 36, भदोही में 35, शाहजहांपुर में 33, बहराइच में 32, बाराबंकी और महोबा में 30-30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 20,825 कोरोना के एक्टिव केस हैं। अब तक 33,500 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया की सैंपल टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में 45,650 सैंपल की जांच की गयी।

इस तरह कोविड-19 की जांच में 15 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक लगभग 16 लाख सैंपल की जांच की गयी है। प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही के तहत 1,79,475 सर्विलांस टीम द्वारा 1,29,66,597 घरों के 6,60,23,971 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट होने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा लगातार फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक 3,50,437 लोगों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी की गयी है।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...