back to top

भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 20,903 संक्रमित, कुल मामले 6,25,544

नई दिल्ली। भारत में कोविड- 19 के एक दिन में रिकॉर्ड 20,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 6,25,544 हो गए। वहीं 379 और लोगों की जान जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 18,213 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 20,903 नए मामले सामने आए।

देश में अभी तक 3,79,891 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक मरीज देश के बाहर चला गया है। वहीं 2,27,439 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया, देश में अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60 .73 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों मे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोविड-19 के एक जून से अभी तक 4,35,009 मामले सामने आए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो जुलाई तक कुल 92,97,749 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 2,41,576 लोगों की जांच अकेले बृहस्पतिवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार जिन 379 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई, उनमें से सबसे अधिक 125 महाराष्ट्र के थे।

दिल्ली के 61, तमिलनाडु के 57, गुजरात तथा कर्नाटक के 19-19, उत्तर प्रदेश के 17, पश्चिम बंगाल के 16, हरियाणा के 11, जम्मू-कश्मीर के 10, राजस्थान के नौ, तेलंगाना तथा मध्य प्रदेश के आठ-आठ, बिहार के सात, आंध्र प्रदेश के पांच, पंजाब के तीन, पुडुचेरी के दो और केरल तथा उत्तराखंड के एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

कोविड-19 से अभी तक 18,213 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 8,178 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 2,864, गुजरात में 1,886, तमिलनाडु में 1,321, उत्तर प्रदेश में 735, पश्चिम बंगाल में 699, मध्य प्रदेश में 589, राजस्थान में 430 और तेलंगाना में 275 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में कोविड-19 से 272, हरियाणा में 251, आंध्र प्रदेश में 198, पंजाब में 152, जम्मू कश्मीर में 115, बिहार में 77, उत्तराखंड में 42, ओडिशा में 27 और केरल में 25 लोगों ने जान गंवाई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से झारखंड में 15, छत्तीसगढ़ में 14, असम और पुडुचेरी में 12-12, हिमाचल प्रदेश में 10, चंडीगढ़ में छह, गोवा में चार और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 1,86,626 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 98,392, दिल्ली में 92,175, गुजरात में 33,913, उत्तर प्रदेश में 24,825, पश्चिम बंगाल में 19,819 और राजस्थान में 18,662 मामले सामने आए। तेलंगाना में 18,570 , कर्नाटक में 18,016 , आंध्र प्रदेश में 16,097, हरियाणा में 15,509 और मध्य प्रदेश में 14,106 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 10,471, असम में 9,013, जम्मू-कश्मीर में 7,849 और ओडिशा में 7,545 हो गए। पंजाब में अब तक संक्रमण के 5,784 जबकि केरल में 4,753 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,013, उत्तराखंड में 2,984, झारखंड में 2,584, त्रिपुरा में 1,435, गोवा में 1,482, मणिपुर में 1,279, हिमाचल प्रदेश में 1,014 और लद्दाख में 990 मरीज हैं।

पुडुचेरी में संक्रमण के 802, नगालैंड में 501, चंडीगढ़ में 450 तथा दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 230 मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 195, मिजोरम में 162, अंडमान-निकोबार द्वीप में 109, सिक्किम में 102 जबकि मेघालय में 56 लोग संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने बताया, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...