back to top

दोहरे हत्याकांड के आरोपी पर युवाओं को ठगने के आरोप में भी मामला दर्ज

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर नासा का वैज्ञानिक होने का झूठा दावा करने और यहां क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केंद्र में नौकरी देने के बहाने युवाओं को ठगने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ओंकार तलमले ने कई बेरोजगार युवाओं से कम से कम 5.31 करोड़ रुपये की ठगी की है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और गबन के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। तलमले (25) शहर के दो व्यापारियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और उसे पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, तलमले ने खुद के अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) में वैज्ञानिक होने का झूठा दावा किया। उसने एक व्यक्ति को पैसे के बदले नागपुर के वाडी स्थित क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केंद्र में नियुक्ति देने का वादा किया। उसने दो साल में कम से कम 111 बेरोजगार युवाओं से 5.31 करोड़ रुपये ठगने के लिए इसी तरीके का इस्तेमाल किया।

तलमले ने अपने एक परिचित व्यक्ति को फर्जी नियुक्ति पत्र और ई-मेल भी भेजे थे। वह नागपुर में एमआईडीसी क्षेत्र में लकड़ी की मूर्तियां बनाने वाली इकाई भी चलाता था। प्रतिद्वंद्विता के कारण 25 जुलाई की रात एक फार्महाउस में कारोबारी निराला कुमार (43) और अंबरीश गोले (40) की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोप में तलमले और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, तलमले और उसके सहयोगियों ने सबूत नष्ट करने के लिए शवों को जला दिया। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्राथमिक केंद्रों में से एक है।

RELATED ARTICLES

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...