back to top

तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलटी, 22 यात्री घायल

बहराइच।बहराइच में लखीमपुर बहराइच मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार 22 यात्री घायल हो गये। मोतीपुर थाने पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि श्रावस्ती जनपद के भिन्गा निवासी तीर्थयात्रियों से भरी एक बस बरेली स्थित मनौना धाम से दर्शन करके वापस भिन्गा की तरफ जा रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह रास्ते में बहराइच जिले में लखीमपुर बहराइच मार्ग पर नैनिहा जंगल के निकट चालक ने सामने से आ रहे ट्रक से बस को बचाने का प्रयास किया लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे में 22 लोगों को चोटें आई हैं। सभी को मोतीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत खतरे से बाहर है।घटनास्थल पर मौजूद एक यात्री ने पत्रकारों से बताया कि बस में करीब 70 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को सिर में चोट आई हैं, कुछ का हाथ टूटा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...